BJP New Team Full List: नितिन की 'नवीन टीम' का ऐलान, स्मृति ईरानी की एंट्री - जानिये किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
BBJP New Team Full List: BJP की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री हैं. BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है.
Prime Minister Narendra Modi and President Nitin Nabin
BJP New Team Full List: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम (BJP chief Nitin Nibin) का ऐलान हो गया है. BJP की नई टीम 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री हैं. BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. नई टीम में पार्टी को मजबूती देने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है. BJP ने पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है. वहीं, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को सौंपी है. राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी बी.एल संतोष संभालेंगे. उधर, सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारी शिप्रकाश और सौदान सिंह को सौंपी गई है.
वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और वंसुधरा राजे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाला सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.
| पद | नाम | राज्य |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | राम माधव | दिल्ली |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वैजयत जय पांडा | ओडिशा |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डी. पुरंदेश्वरी | आंध प्रदेश |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | रेखा दमा | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डॉ.भारती प्रदौणा पंवार | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | सरदार मनप्रीत सिंह बादल | पंजाब |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | लाल सिंह आर्य | मध्यप्रदेश |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो.एम.नागराज | कर्नाटक |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डॉ. मधुचंद्र कर | पश्चिम बंगाल |
| राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | बीएल संतोष | दिल्ली |
| राष्ट्रीय सह महामंत्री | शिवप्रकाश | मुंबई |
| राष्ट्रीय सह महामंत्री | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| राष्ट्रीय महामंत्री | ||
| राष्ट्रीय महामंत्री | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय महामंत्री | सुनील बंसल | दिल्ली |
| राष्ट्रीय महामंत्री | बिप्लव कुमार देव | त्रिपुरा |
| राष्ट्रीय महामंत्री | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय महामंत्री | सतीष पूनिया | राजस्थान |
| राष्ट्रीय महामंत्री | गजेंद्र पटेल | मध्यप्रदेश |
| राष्ट्रीय महामंत्री | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय महामंत्री | संजय भाटिया | हरियाणा |
| राष्ट्रीय मंत्री | ||
| राष्ट्रीय मंत्री | कविता पाटीदार | मध्यप्रदेश |
| राष्ट्रीय मंत्री | के. सुरेंद्रन | केरलम |
| राष्ट्रीय मंत्री | भोला सिंह. | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय मंत्री | प्रदीप वर्मा. | झारखंड |
| राष्ट्रीय मंत्री | जगदीश ईश्वरभाई पटेल | गुजरात |
| राष्ट्रीय मंत्री | संदीप पाठक | दिल्ली |
| राष्ट्रीय मंत्री | फांगनोन कोन्याक | नगालैंड |
| राष्ट्रीय मंत्री | संगीता यादव | उत्तर प्रदेश |
| राष्ट्रीय मंत्री | अनिल एंटनी | केरलम |
| राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. एम वेंकटेशन | तमिलनाडु |
| राष्ट्रीय मंत्री | मनोज टिग्गा | पश्चिम बंगाल |
| राष्ट्रीय मंत्री | सिद्धार्थ शंभु | बिहार |
| राष्ट्रीय मंत्री | स्वदेश सिंह | दिल्ली |
| राष्ट्रीय मंत्री | मृगांका देव वर्मन | असम |
| राष्ट्रीय मंत्री | रोहन गुप्ता | गुजरात |
| राष्ट्रीय मंत्री | जय प्रकाश | दिल्ली |
| राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | पीयूष गोयल | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | राजेश मंगल | राजस्थान |
| राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | तरुण चुघ | पंजाब |
| राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | महेंद्र पांडे | उत्तराखंड |
| नॉर्थ ईस्ट संयोजक | डॉ. संबित पात्रा | ओडिशा |
| नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक | राजीव बब्बर | दिल्ली |
| प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | विष्णु दत्त शर्मा | मध्यप्रदेश |
| प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | विष्णु वर्धन रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| मोर्चा अध्यक्ष | ||
| युवा मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. हेमांग जोशी | गुजरात |
| महिला मोर्चा अध्यक्ष | रूप कुमारी चौधरी | छत्तीसगढ़ |
| OBC मोर्चा अध्यक्ष | अमरपाल मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| किसान मोर्चा अध्यक्ष | बंसीलाल गुर्जर | मध्य प्रदेश |
| SC मोर्चा अध्यक्ष | शिवेश कुमार राम | बिहार |
| ST मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. मन्नालाल रावत | राजस्थान |
| अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष | कुंवर बासित अली | उत्तर प्रदेश |
| मीडिया संयोजक | ||
| मीडिया संयोजक | अनिल बलूनी | उत्तराखंड |
| मीडिया सह संयोजक | आशीष उषा अग्रवाल | मध्य प्रदेश |
| मीडिया सह संयोजक | प्रदीप भंडारी | दिल्ली |
| मीडिया सह संयोजक | सिद्धार्थ यादव | दिल्ली |
| सोशल मीडिया संयोजक | ||
| सोशल मीडिया संयोजक | दीपक म्हस्के | छत्तीसगढ़ |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | प्रीति गांधी | महाराष्ट्र |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | शिवानंद द्विवेदी | दिल्ली |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | आलोक भट्ट | उत्तराखण्ड |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | अरुण यादव | हरियाणा |
स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी ने महामंत्री पद के लिए आठ नेताओं के नाम पर मुहर लगाई गई. इनमें विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, स्मृति ईरानी, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया का नाम शामिल है. इसके साथ ही राष्ट्रीय मंत्री पद पर प्रमुख रूप से कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव , जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश का नाम शामिल है.
नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें