प्रयागराज से बीजेपी सांसद श्यामचरण गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, सपा ने बांदा से बनाया कैंडिडेट

श्यामचरण गुप्ता के बेटे विद्रुप अग्रहरि ने ऐलान किया है कि वह इलाहाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

Updated: March 16, 2019, 5:15 PM IST

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोड़तोड़ लगा रही हैं. वहीं, कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं. इस बीच यूपी के प्रयागराज के सांसद श्यामचरण गुप्ता को सपा ने टिकट दे दिया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बांदा से टिकट दिया है. बता दें कि श्याम चरण गुप्ता ने अभी तक बीजेपी नहीं छोड़ा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्यामचरण गुप्ता को ये खबर थी कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है. खतरे को भांपते हुए उन्होंने सपा से संपर्क किया और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बना दिया. इसके पहले श्यामचरण गुप्ता के बेटे ने बीजेपी पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी उनके पिता का लगातार अपमान कर रही है. उन्हें आशंका जाहिर की थी पार्टी उनके पिता का टिकट काट सकती है.

बेटे ने ये कहा था
श्यामचरण गुप्ता के बेटे विद्रुप अग्रहरि ने ऐलान किया है कि वह इलाहाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि श्यामचरण गुप्ता लगातार बीजेपी की कई नीतियों का आलोचना करते रहे हैं. अब उन्हें सपा ने बांदा से चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि, ये सीट भी साल 2014 में बीजेपी जीतने में कामयाब हो गई थी. यहां वर्तमान में बीजेपी के भैरो प्रसाद मिश्रा सांसद हैं.

6 मई होना है चुनाव
बता दें कि बांदा सीट पर 6 मई को चुनाव होने हैं. यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, एसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अजित सिंह की रालोद को तीन सीटें दी गई हैं. इसके साथ ही इस गठबंधन ने सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी की सीट अमेठी से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.