By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bjp President Jp Nadda Announced New Team Of Party Officials Ram Madhav Removed From The Post Of General Secretary
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान, महासचिव पद से हटाए गए राम माधव
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की. नड्डा ने टीम में कई नए चेहरों को नई जिम्मेदारी दी है. भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह नए चेहरों को मौका दिया है.
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह पूनम महाजन की जगह लेंगे. इसके अलावा भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 की है. राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया और वह मीडिया प्रभारी भी बने रहेंगे. योगी सरकार में वित्त मंत्री रहे बरेली के सीनियर लीडर राजेश अग्रवाल को BJP का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पीयूष गोयल की जगह उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है.
राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के बीच जुड़ाव के लिहाज से पार्टी में अहम सांगठनिक पद महासचिव का माना जाता है. नयी टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गयी है. हालांकि राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया गया है.
दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदरेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया नए महासचिव होंगे.
ये रही नई टीम-
(इनपुट भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें