BJP ने ममता बनर्जी के 3 बागी सांसदों को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, आज ही पार्टी में हुए शामिल
TMC के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे. 20 अलग हो गए हैं. अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं. राज्यसभा में 13 सांसद थे.अब 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं.
सुखेंदु रॉय ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था. (ANI)
- बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को मिली 80 सीटें
- सुवेंदु अधिकारी से भबानीपुर सीट हार गई थीं ममता
- चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में हुई बड़ी टूट
- ममता और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुरू हुई जांच
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता बनर्जी के 3 बागी सांसदों को राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बना दिया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार (9 जुलाई 2026) को ही BJP में शामिल हुए थे. इन्हें BJP ने पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही गुजरात के मंजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सतीशभाई गोविंदभाई पटेल BJP कैंडिडेट घोषित किए गए हैं.
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2026 में TMC की हार के बाद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुखेंदु रॉय ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था. तीनों नेताओं ने ममता बनर्जी से नाराजगी जताई थी. उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी कई आरोप लगाए थे.
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुष्मिता देव-प्रकाश चिक और सुखेंदु रॉय BJP में हुए शामिल
चुनाव बाद साथ छोड़ते गए विधायक और सांसद
बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और सांसदों में ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ था. पहले 80 में से 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया. इनका नेतृत्व ऋतुब्रत बनर्जी कर रहे हैं. इसके बाद काकोली घोष दस्तीकर के नेतृत्व में 20 लोकसभा सांसदों ने ममता का साथ छोड़ दिया. वे नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए हैं और NDA को सपोर्ट कर रहे हैं. फिर 4 राज्यसभा सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया. इनमें से 3 सांसद BJP में शामिल हो चुके हैं. चौथी सांसद बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक हैं. फिलहाल उन्होंने राजनीति से दूरी बना रखी है.
अब TMC के कितने विधायक और कितने सांसद?
TMC के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे. 20 अलग हो गए हैं. अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं. राज्यसभा में 13 सांसद थे.अब 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं. विधानसभा में 58 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं. ऐसे में TMC के 22 विधायक बचे रह गए हैं.
क्या कहती है TMC?
TMC सांसद सौगत रॉय ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "तीनों नेता पहले से ही BJP के साथ थे. अब अपनी सीट बचाने के लिए BJP ने उन्हें मौका दिया है. इससे TMC को कोई नुकसान नहीं होगा. BJP को भी इससे कोई खास फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि दल बदलने वाले नेताओं की ज्यादा अहमियत नहीं होती."
80 में 60 विधायक गायब, नेताओं की बगावत और CID की एंट्री… क्या ममता-अभिषेक पड़ रहे हैं अकेले?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें