क्या 'शीशमहल' में रहेंगे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री? BJP नेता ने बताया क्या है प्लान

Delhi Election 2025: बीजेपी ने 'शीशमहल' को दिल्ली चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने इस घर पर करोड़ों रुपये सरकारी खजाने से खर्च किए हैं.

Published date india.com Published: February 11, 2025 7:01 AM IST
क्या 'शीशमहल' में रहेंगे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री? BJP नेता ने बताया क्या है प्लान

Delhi New Chief Minister: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद शानदार वापसी की है. बीजेपी ने ‘शीशमहल’ को दिल्ली चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने इस घर पर करोड़ों रुपये सरकारी खजाने से खर्च किए हैं. अब दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से ‘शीशमहल’ (6, फ्लैगस्टाफ रोड) के साथ चार संपत्तियों के विलय को रद्द करने का अनुरोध किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सचदेवा के हवाले से कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री इसमें (बंगले) नहीं रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार इस बात पर फैसला करेगी कि भविष्य में संपत्ति का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा.

विजेंद्र गुप्ता ने की ये मांग

रोहिणी से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी उपराज्यपाल को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को तत्काल उसके मूल स्वरूप में बहाल करने और निकटवर्ती सरकारी संपत्तियों पर कथित अतिक्रमण को हटाने का आग्रह किया है.

बीजेपी ने लगाए थे बड़े आरोप

यह बंगला दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के अभियान में एक आकर्षण का केंद्र था, पार्टी ने बंगले और इसके भव्य इंटीरियर के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. केजरीवाल 2015 से अक्टूबर 2024 तक मुख्यमंत्री के रूप में बंगले में रहे. शराब नीति मामले में जमानत के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने संपत्ति खाली कर दी.

शीशमहल को लेकर क्या लगाए आरोप?

उपराज्यपाल को लिखे अपने पत्र में, विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर जनता के पैसे से अपने आधिकारिक आवास को शीशमहल में बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने आसपास की सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करके संपत्ति को 10,000 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 50,000 वर्ग मीटर से ज्यादा कर दिया, जिसमें 45 और 47 राजपुर रोड पर आठ टाइप-वी फ्लैट और 8 ए और 8 बी फ्लैगस्टाफ रोड पर सरकारी बंगले शामिल हैं.

भाजपा नेता ने कहा कि विलय की गई संपत्तियों में 45 और 47 राजपुर रोड पर आठ टाइप-वी फ्लैट और 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के साथ दो सरकारी बंगले (8-ए और 8-बी फ्लैग स्टाफ रोड) शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इन संपत्तियों को उनकी मूल स्वतंत्र स्थिति में बहाल करने और 6-फ्लैग स्टाफ रोड को 10,000 वर्ग मीटर से कम के उसके पिछले क्षेत्रफल में वापस लाने के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.