By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Bjp Takes Control Of Its First Municipal Council In Bengal
भाजपा ने बंगाल में पहली बार नगरपालिका पर किया कब्जा, पाए 80 फीसदी वोट
भाजपा के लिए पंचायत चुनावों में प्रभाव छोड़ने के बाद निकाय स्तर पर यह बड़ी उपलब्धि.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में जमीनी स्तर पर अपनी जड़ें मजबूत करने की भारतीय जनता पार्टी की मुहिम रंग लाती दिख रही है. लोकसभा चुनाव से कुछ साल पहले पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पर भारी पड़ी भाजपा ने अब प्रदेश में अपना राजनीतिक दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 18 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं अब बंगाल के निकायों में भी भाजपा अपने प्रमुक प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस को पछाड़ती नजर आ रही है. ताजा मामला भाटापाड़ा नगरपालिका का है, जिस पर भगवा पार्टी ने कब्जा कर लिया है. भाजपा के लिए भाटापाड़ा नगरपालिका बंगाल की ऐसी पहली निकाय है, जिस पर उसका नियंत्रण हासिल हुआ है.
कैलाश विजयवर्गीय का दावा- बंगाल में ममता बनर्जी पूरा नहीं करेंगी कार्यकाल, विधायक करेंगे विद्रोह
भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाटपाड़ा नगरपालिका पर कब्जे के साथ ही राज्य में अपने पहले नगर निकाय पर नियंत्रण कर लिया. लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भाटपाड़ा नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं. नगरपालिका का कार्यकाल साल 2020 तक है जब इसके चुनाव होंगे. राज्य में माकपा शासन के बाद तृणमूल कांग्रेस की सत्ता आने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी तीसरी पार्टी ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने की शुरुआत की है. हाल के कुछ वर्षों में भाजपा ने जिस तरह से बंगाल में अपनी घेराबंदी मजबूत की है, उसके मद्देनजर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया लोकसभा चुनाव के दौरान या उसके बाद देखने को मिल रही है. बंगाल की सियासत को जानने वालों की मानें, तो देश के इस पूर्वी राज्य में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत जैसा है.
भाटापाड़ा नगपालिका में भाजपा का नियंत्रण होना, न सिर्फ सियासी नजरिए से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लिए भी स्पष्ट संकेत है. भाटापाड़ा नगरपालिका में भाजपा की हैसियत कायम होने का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने 75 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए. बोर्ड की बैठक में भाजपा को नगरपालिका के 34 वार्ड में से 26 वोट मिले, जिससे राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से इसका नियंत्रण भाजपा के हाथों में आ गया. बाकी के आठ पार्षद अनुपस्थित रहे. बैरकपुर से लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार सौरव सिंह को उत्तर 24 परगना जिले में भाटपाड़ा नगरपालिका का नया अध्यक्ष चुना गया है.
(इनपुट – एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें