मायावती का BJP पर बड़ा हमला, कहा- अगर EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो मोदी सरकार का पत्ता साफ...

श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने बीजेपी पर हमला बोला. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Written by: Gargi Santosh
Published: May 11, 2024, 11:22 PM IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के तहत अब तक तीन फेज़ की वोटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं अब 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान होना है. चौथे फेज़ की वोटिंग के लिए शनिवार (11 मई) शाम 6 बजे के बाद से यूपी, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कई जिलों में चुनाव प्रचार थम गया. हालांकि इस अभियान के थमने से पहले राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने जोर-शोर से प्रचार किया, इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भी चुनावी प्रचार किया. इस दौरान श्रावस्ती में उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी.

ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा व उनके सहयोगी दलों के जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण नीतियों के कारण उनकी कथनी व करनी में अंतर है. इससे लगता है कि भाजपा सत्ता में वापस आने वाली नहीं है. आम लोगों में चर्चा है कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी. इस बार उनकी कोई जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी.

जनता को गुमराह कर सत्ता में आना चाहती भाजपा-कांग्रेस

मायावती ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा- कि देश में बसपा ही ऐसी पार्टी है जिस पर इसको लेकर कोई आरोप नहीं है. दूसरी पार्टियों ने धन्ना सेठों व पूंजीपतियों से पैसा लिया है. कांग्रेस, भाजपा व अन्य दल आपको गुमराह कर सत्ता में आना चाहते हैं. पूंजीपतियों की पोषक इन पार्टियों के वायदों में न फंस उन्हें सत्ता से बाहर कर दें.

इनके सत्ता में रहने से गरीबों का भला नहीं हुआ

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस की तरह पूंजीवादी सोच के चलते भाजपा राज में भी दलित, गरीब, मुस्लिम व आदिवासियों का उत्थान नहीं हो पाया. ऊंची जाति के गरीबों का भी कोई भला नहीं हुआ. सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मणों की हालत सपा ने खराब कर दी थी, अब भाजपा कर रही है.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.