ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ी, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए जारी किए दिशानिर्देश; यहां देखें

कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या की सूचना दी है.

Published date india.com Published: May 21, 2021 9:32 PM IST
Fungal Infection Not Communicable, Says AIIMS Director
Fungal Infection Not Communicable, Says AIIMS Director

Black Fungus aka Mucormycosis in India: पूरे देश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या की सूचना दी है. जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उनसे कई गतिविधियों को करने का आग्रह किया है.

केंद्र ने म्यूकरमाइकोसिस के प्रसार को चिंता का कारण बताते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे फंगस संक्रमण को रोकने की अपनी तैयारियों तथा अस्पतालों में उपचार और स्वच्छता की समीक्षा करें. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे कोविड-19 अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में संक्रमण नियंत्रण और रोकथाम के ठोस तरीके सुनिश्चित करें.

Image

भूषण ने अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति स्थापित करने की भी सलाह दी है और कहा है कि इन समितियों का अध्यक्ष संस्थान प्रमुख या प्रशासक हो. समितियों में संक्रमण रोकथाम एवं नोडल अधिकारी भी हों और इसके लिए किसी सूक्ष्म जीवविज्ञानी तथा वरिष्ठ संक्रमण नियंत्रण नर्स को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अस्पताल/स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में संक्रमण नियंत्रण संबंधी राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संक्रमण रोकथाम नियंत्रण कार्यक्रम तैयार करने एवं क्रियान्वित करने को भी कहा है.

Image

(इनपुट भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.