By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Black Fungus Cases In India 5424 Mucormycosis Cases Reported In 18 States And Uts Union Health Minister
Black Fungus Cases In india: देश में आज सुबह तक ब्लैक फंगस के 5,424 मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55% मरीज़ों को डायबिटीज था
Mucormycosis, Black Fungus, Black Bungus Cases, India, COVID-19, Coronavirus, Dr. Harsh Vardhan, News: केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी संक्रमण की ताजा स्थिति में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों के बारे में आज सोमवार को जानकारी दी है. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने बताया कि 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55% मरीज़ों को डायबिटीज थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं. गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55% मरीज़ों को डायबिटीज था. डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं. कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं.
Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan chairs the 27th Group of Ministers Meeting on #COVID19
“Till now, 5,424 cases of Mucormycosis reported in 18 States/UTs. Out of 5,424 cases, 4,556 patients have history of COVID19 infection. 55% of the patients had diabetes,” he says. pic.twitter.com/ryc6zkmI7p
— ANI (@ANI) May 24, 2021
देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा
ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा, देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप है.
देश में संक्रमण के 2,22,315 नए मामले, 38 दिनों में आज सबसे कम नए केस आए
देश में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई. पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में बताया.
महामारी से अब तक तीन लाख से अधिक मौतें हुईं
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार इससे पहले, देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे. वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है. केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई.
कोरोना के सक्रिय मरीज अभी 27,20,716
आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है और अभी 27,20,716 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.17 प्रतिशत है. देश में अब तक 2,37,28,011 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 88.69 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है.
24 घंटे में सबसे अधिक मौतों वाले राज्य
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,454 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,320 , कर्नाटक के 624, तमिलनाडु के 422 , उत्तर प्रदेश के 231, पंजाब के 192, दिल्ली के 189 , केरल के 188, पश्चिम बंगाल के 156, बिहार के 107 और आंध्र प्रदेश के 104 लोग थे.
देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,03,720 लोगों की मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,03,720 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 88,620, कर्नाटक के 25,282, दिल्ली के 23,202, तमिलनाडु के 20,468, उत्तर प्रदेश के 19,209, पश्चिम बंगाल के 14,364, पंजाब के 13,281 और छत्तीसगढ़ के 12,586 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.
23 मई तक कुल 33,05,36,064 नमूनों की कोविड-19 जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 23 मई तक कुल 33,05,36,064 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 19,28,127 नमूनों की जांच रविवार को की गई. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
देश में ऐसे बढ़े संक्रमण के मामले
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार गए. वहीं, 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें