Black Fungus का बढ़ता कहर, राजस्थान में महामारी घोषित, तेलंगाना सरकार ने भी सुनाया बड़ा फैसला

Black Fungus का कहर अब देश में बढ़ता जा रहा है. यूपी-दिल्ली, महाराष्ट्र- राजस्थान सहित कई राज्यों में इसके मरीज मिल रहे हैं. राजस्थान ने जहां इसे महामारी घोषित किया है तो वहीं तेलंगाना सरकार ने भी इसे लेकर एडवायजरी जारी की है.

Published date india.com Updated: May 20, 2021 10:08 AM IST
black fungus Drugs

Black Fungus: कोरोना वायरस के साथ ही ब्लैक फंगस यानि Fungal infection Mucormycosis का कहर देश के कई राज्यों में बढ़ता जा रहा है. बता दें कि कोरोना मरीजों में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं और इस बीमारी में मरीज की आंखें निकालनी पड़ रही हैं, गले की हड्डी में संक्रमण बढ़ रहा है तो वहीं कई अस्पतालों में मरीजों की मौत शुरू हो गई है. इस ब्लैक फंगस में बढ़ते मामलों का ही असर है कि राजस्थान सरकार ने इस बीमारी को भी महामारी घोषित कर दिया है. जबकि तेलंगाना सरकार ने भी इस बीमारी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है, अब राज्य में आने वाले हर केस की जानकारी देनी होगी और सतर्कता बरतनी होगी.

ब्लैक फंगस से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

कोरोना के कारण सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, लेकिन कोरोना से अब वहां हालात सुधर रहे हैं. लेकिन ब्लैक फंगस ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. इसके आंकड़े अब डरा रहे हैं. बता दें कि राज्य में ब्लैक फंगस के कारण करीब करीब 90 लोगों की मौत हो गई. जबकि डेढ़ हज़ार से अधिक ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र के नासिक में ही करीब 150 केस सामने आए हैं, जिसमें से 10-15 फीसदी मरीज़ों की जान चली गई है.

दिल्ली, बिहार, यूपी-राजस्थान में भी मिल रहे हैं मरीज

ऐसा नहीं है कि ब्लैक फंगस सिर्फ महाराष्ट्र में है, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज किए गए हैं. यूपी के लखनऊ में ब्लैक फंगस के 50 केस सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है. मेरठ में भी 42 केस आए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई. यूपी के ही अलीगढ़ में दो केस सामने आए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजधानी दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में ब्लैक फंगस के कारण एक मरीज़ की मौत हुई है, जबकि मैक्स, एम्स और सरगंगाराम अस्पताल में दर्जनों केस दर्ज किए गए हैं. राजस्थान के भिवानी में भी दस मामले सामने आए हैं, राजस्थान में पहले भी जयपुर और अन्य कुछ जिलों में केस दर्ज किए गए थे. इसके साथ ही बिहार में भी ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.