By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Black Fungus Or Mucormycosis Epidemic Update Does Black Fungus Spread Through The Air Experts Says Low Immunity And Diabetes Patients Will Face Problem
स्वस्थ व्यक्ति को भी हवा से ब्लैक फंगस संभव? डायबिटीज के मरीजों और कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए मुसीबत है ये बीमारी
Black Fungus or Mucormycosis Epidemic Update: सवाल उठने लगा है कि क्या ब्लैक फंगस लोगों में कोरोना वायरस महामारी (COVID Pandemic) की तरह फैल रहा है.
Black Fungus or Mucormycosis Epidemic Update: देश में कोरोना वायरस महामारी के बाद अब ब्लैक फंगस (Black Fungus or mucormycosis) नाम की बीमारी ने मुसीबत बढ़ा दी है. देश के कई राज्यों में बड़ी संख्या में इसके मरीज मिले रहे हैं. इस बीमारी से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच सवाल उठने लगा है कि क्या ब्लैक फंगस लोगों में कोरोना वायरस महामारी (COVID Pandemic) की तरह फैल रहा है.
यानी अगर किसी शख्स को ब्लैक फंगस है तो क्या उससे दूसरा व्यक्ति भी बीमारी की चपेट में आ सकता है? क्या हवा के जरिए ये बीमारी किसी स्वस्थ व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती है? ऐसे ही कई सवालों के जवाब विशेषज्ञों ने दिए हैं.
क्या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है ब्लैक फंगस?
अगर किसी व्यक्ति को ब्लैक फंगस है तो उसके जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को इस बीमारी संभावना नहीं है. जी न्यूज (Zee News) के एक कार्यक्रम (Taal ThokKe) में सर गंगाराम हॉस्पिटल (Sir Ganga Ram Hospital) के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पीयूष रंजन (Senior Consultant Doctor Piyush Ranjan) ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर हॉस्पिटल में एक बेड पर ब्लैक फंगस का मरीज लेटा है तो पास वाले दूसरे मरीज को इससे खतरा नहीं है.
क्या होम आइसोलेशन (Home Isolation) में भी हवा से ब्लैक फंगस का खतरा है?
KGMU में वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुरुचि शुक्ला (Virologist Doctor Suruchi Shukla) ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों में कोरोना के बहुत कम लक्षण हैं. इसके अलावा उन्हें ब्लैक फंगस बीमारी होने की संभावना बहुत कम है. हालांकि उन्होंने स्टेरॉयड (steroids) के इस्तेमाल के प्रति लोगों को आगाह भी किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल सामान्य है और कोरोना के मामूली लक्षण हैं उन्होंने ये दवा लेने की जरुरत नहीं है.
क्या स्वस्थ व्यक्ति को ब्लैक फंगस हो सकता है?
डॉक्टर रंजन ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को ब्लैक फंगस से कोई खतरा नहीं है. ब्लैक फंगस पर डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patient) को ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है. इसके अलावा किसी व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होने पर ब्लैक फंगस की संभावना बढ़ जाती है. जरुरत से ज्यादा स्टेरॉयड नुकसानदायक साबित हो सकती है. नियम टूटने की वजह से ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते हैं. कोरोना वायरस से पहले भी ब्लैक फंगस बीमारी थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना की वजह से ब्लैक फंगस शुरू नहीं हुआ है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें