By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Black Fungus Tamil Nadu Declares Black Fungus As Notifiable Disease Under Epidemic Act
Black Fungus: 9 लोगों की मौत के बाद तमिलनाडु में ब्लैक फंगस को घोषित किया गया अधिसूचित रोग
Tamil Nadu Black Fungus Updates: तमिलनाडु सरकार राज्य में 9 लोगों के ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को इसे एक अधिसूचित रोग घोषित किया.
Tamil Nadu Black Fungus Updates: तमिलनाडु सरकार राज्य में 9 लोगों के ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को इसे एक अधिसूचित रोग घोषित किया. स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा, ‘वर्तमान में 9 लोगों में इस रोग का उपचार चल रहा है, जिनमें से 6 पुराने मामले हैं और तीन नए हैं. उनमें से 7 मधुमेह रोगी हैं… सभी की स्थिति स्थिर है.’ उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस का अस्तित्व कोविड-19 महामारी की शुरुआत से बहुत पहले से था. उन्होंने कहा कि अनियंत्रित मधुमेह वाले और स्टेरॉयड का सेवन करने वाले और लंबे समय तक गहन चिकित्सा इकाइयों में रहने वाले लोगों के इस बीमारी की चपेट में आने की अधिक आशंका है.
उन्होंने कहा कि क्या उपाय किए जाने की आवश्यकता है, इसका अध्ययन करने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा पेशेवरों को शामिल करते हुए 10 सदस्यीय ‘म्यूकरमाइकोसिस समिति’ का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को एक अधिसूचित बीमारी घोषित करने का लाभ यह होगा कि सभी अस्पताल ऐसी स्थिति में तुरंत सरकार को सूचित करेंगे यदि उनके सामने ऐसे मामले आते हैं. इससे प्रशासन को पता चल सकेगा कि कौन सा स्थान या जिले में ऐसे मामले अधिक सामने आ रहे हैं.
राधाकृष्णन ने लोगों से इस बीमारी के बारे में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैल रहे अफवाहों से घबराने या विश्वास न करने का आग्रह किया. मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी का असर राजस्थान और महाराष्ट्र जैसी जगहों पर ज्यादा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए और अधिक एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन खरीदने के आर्डर दिए हैं.
क्या है ब्लैक फंगस-What Is Black Fungus
इसका वैज्ञानिक नाम है म्यूकोरमाइकोसिस. ICMR के मुताबिक, ये एक तरह का दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है. शरीर में ये बहुत तेजी से फैलता है. इससे आंखों की रोशनी जाती है. कई मामलों में मौतें भी हो रही हैं.
किन्हें ज्यादा खतरा- Black Fungus And Diabetes
ICMR के मुताबिक, कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना से ठीक हुए मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है. इसके अलावा, जिन मरीजों को डायबिटीज है, उनमें शुगर लेवल अगर बढ़ जाए, तो ये इंफेक्शन जानलेवा हो जाता है.
ब्लैक फंगस के लक्षण- Black Fungus Symptoms
– बुखार या तेज सिरदर्द
– खांसी
– खूनी उल्टी
– नाक से खून आना या काले रंग का स्त्राव
– आंखों या नाक के आसपास दर्द
– आंखों या नाक के आसपास लाल निशान या चकत्ते
– आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना
– गाल की हड्डी में दर्द, एक तरफा चेहरे का दर्द, चेहरे पर एक तरफ सूजन
– दांतों में ढीलापन महसूस होना, मसूढ़ों में तेज दर्द
– छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना
ब्लैक फंगस से बचाव- Black Fungus Prevention
फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. इसे एंटीफंगल दवाओं से ठीक किया जा सकता है. इन लक्षणों के दिखने पर अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन बिल्कुल शुरू न करें.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें