Black Fungus vs White Fungus vs Yellow Fungus Update: ब्लैक-व्हाइट या येलो, कौन सा फंगस ज्यादा खतरनाक, जानिए सबकुछ

Black Fungus vs White Fungus vs Yellow Fungus Update Today: तीनों में से कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक हैं? हम यहां इसके संबंध में आपको जानकारी देंगे.

Published date india.com Updated: May 25, 2021 7:30 PM IST
Black Fungus Declared Epidemic in Delhi - What Does This Mean?

Black Fungus vs White Fungus vs Yellow Fungus Update Today: देश में कोरोना वायरस महामारी (Covid-19 Pandemic India Update) के बाद कई राज्यों में ब्लैक फंगस संक्रमण (Black Fungus Infection) मिलने से स्थिति खराब है. सैकड़ों की तादाद में इस बीमारी के मरीज मिल रहे हैं. ब्लैक फंगस के बाद अब येलो फंगस संक्रमण (Yellow Fungus Infection) ने चिंता बढ़ा दी है.

इस बीमारी से संक्रमित एक मरीज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Yellow Fungus Detected in Uttar Pradesh’s Ghaziabad) में मिला है. विशेषज्ञों के मुताबिक येलो फंगस, ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस (White Fungus Infection) से कहीं ज्यादा खतरनाक है. येलो फंगस संक्रमित मरीज का इलाज गाजियाबाद का एक हॉस्पिटल में चल रहा है.

मालूम हो कि कुछ दिन पहले व्हाइट फंगस के चार मरीज बिहार (White Fungus Reported in Bihar) में डिटेक्ट हुए थे. व्हाइट फंगस भी ब्लैक फंगस से अधिक घातक है. अगर ऐसे मरीजों का समस्य पर इलाज ना किया जाए तो गंभीर समस्या तक पैदा होने का खतरा रहता है.

ब्ल्कै फंगस को हाल ही में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने महामारी घोषित किया है. यहां आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि तीनों में से कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक हैं. हम यहां इसके संबंध में आपको जानकारी देंगे.

ब्लैक फंगस (Black fungus or Mucormycosis)
ब्लैक फंगस या म्यूकोमाइकोसिस चेहरे, नाक, आंख के ऑर्बिट और यहां तक की दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ मामलों में इससे देखने में नुकसान पहुंच सकता है. ये संक्रमण फेफड़ों में भी फैल सकता है.

व्हाइट फंगस (White fungus)
विशेषज्ञों की मानें तो व्हाइट फंगस संक्रमण ब्लैक फंगस की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. ये बीमारी फेफड़ों को बुरी तरह नुकसान पहुंची है. इससे शरीर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंच सकता है. व्हाइट फंगस खूब घातक साबित हो सकता है और ये दिमाग, श्वसन प्रणाली और पाचन तंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

येलो फंगस (Yellow fungus)
विशेषज्ञों ने बताया कि येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस से कहीं ज्यादा खतरनाक बीमारी है. अगर इसका इलाज ना करवाया जाए तो येलो फंगस से किसी शख्स की मौत भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि येलो फंगस मुख्य रूप से खराब स्वच्छता के कारण होता है. इसलिए जरूरी है कि अपने घर और आसपास साफ सुथरा रखा जाए. बैक्टीरिया और फंगस को डेवलप होने से रोकने के लिए जरूरी है कि जितना जल्दी हो सकते बासी खाद्य पर्दाथों को हटा दिया जाए.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.