
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
BMC Election 2026 Results LIVE: साल 2022 में शिवसेना में हुए विभाजन और उसके बाद पूर्व सहयोगियों के बीच पैदा हुई कड़वाहट के चलते भाजपा मुंबई में अपना पहला महापौर नियुक्त करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. यहां जीत से भारत की वित्तीय राजधानी पर भाजपा की पकड़ और मजबूत हो जाएगी. उद्धव ठाकरे के लिए यह चुनाव राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई है.
ऐतिहासिक रूप से बीएमसी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से शिवसेना का मुख्य गढ़ रही है. बालासाहेब ठाकरे की विरासत को संरक्षित करने के लिए, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाया है.
एग्जिट पोल्स के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन उत्तर और दक्षिण भारत से आए प्रवासी मतदाताओं की पहली पसंद बनकर उभरा है. इसके अलावा, मराठा वोटों का बड़ा हिस्सा भी इस गठबंधन को मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, ठाकरे भाई मराठी और मुस्लिम वोटों को भी पूरी तरह एकजुट करने में नाकाम नजर आ रहे हैं. शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) गठबंधन पर इन वर्गों का भरोसा पूरी तरह बनता नहीं दिख रहा है.
Thank you Maharashtra!
The dynamic people of the state bless the NDA’s agenda of pro-people good governance!
The results of various municipal corporation elections indicate that NDA’s bond with the people of Maharashtra has further deepened. Our track record and vision for…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2026
watch लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भाजपा ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, क्योंकि BMC चुनाव और महाराष्ट्र की ज़्यादातर दूसरी नगर पालिकाओं में भाजपा-शिवसेना महायुति आगे चल रही है। pic.twitter.com/WauGsgvhAb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
watch महाराष्ट्र निकाय चुनाव | BMC चुनावों में भाजपा-शिवसेना महायुति की बढ़त के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम को फोन करके बधाई दी।
(वीडियो सोर्स: महाराष्ट्र CMO) pic.twitter.com/EdRCG3FKm9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
मुंबई BMC चुनाव में बीजेपी के रवि राजा वार्ड 185 से हार गए हैं. राजा पिछले बीएमसी सदन में विपक्ष के नेता थे. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की थी. वह शिवसेना (UBT) उम्मीदवार से हार गए.
नागपुर नगर निगम (NMC) चुनावों में बीजेपी 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे है. नागपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चार उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं. इनके नाम अलीशा खान, रेशमा नंदगावली, सोफिया शेख और पवन कोए हैं.
जलगांव नगर निगम चुनाव में कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों से शानदार जीत हासिल की है. शिवसेना (शिंदे गुट) के पूर्व मेयर ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा था. वो जीत भी गए हैं.
BMC Election 2026 Results LIVE Updates: मुंबई के अलावा, पूरे महाराष्ट्र में भी रुझान भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में हैं. 29 नगर निगमों में, भाजपा को 909 वार्डों में बढ़त मिली है, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना 237 वार्डों में आगे चल रही है.
BMC Election 2026 Results LIVE Updates:प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है- सुधांशु त्रिवेदी
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आप सभी ने देखा है कि आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ महायुति ने शानदार सफलता हासिल की है। यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA के प्रति स्वीकार्यता लगातार बढ़… pic.twitter.com/JFqYdnFkO7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें