लड़के और लड़कियों दोनों को सिखाया जाए की मासिक धर्म होना कोई शर्म की बात नहीं: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री ने हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व के लिए मनाए जाने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर किया ट्वीट

Published date india.com Published: May 28, 2020 1:41 PM IST
लड़के और लड़कियों दोनों को सिखाया जाए की मासिक धर्म होना कोई शर्म की बात नहीं: स्मृति ईरानी
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर लोगों से लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने की अपील की कि रजस्वला (मासिक धर्म) होना कोई शर्म की बात नहीं है.

मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 28 मई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. आइए महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाएं. समाज द्वारा समर्थित होने पर एक महिला क्या हासिल कर सकती है, इसकी कोई सीमा नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन औषधी केंद्रों के जरिए भारत की लाखों महिलाओं को ‘सेनेटरी नैपकीन’ किफायती दामों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

ईरानी ने ट्वीट किया, ” जन औषधी केंद्र के जरिए लाखों भारतीय महिलाओं को किफायती दामों में ‘सेनेटरी नैपकीन’ उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके. मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2020 पर ना केवल लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने का संकल्प करें की रजस्वला कोई शर्म की बात नहीं है.’’

ईरानी ने कहा माहवारी और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है. सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देकर महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

उन्‍होंने ट्वीट किया, पुणे की एक संस्था, SWACH के अपशिष्ट संग्रहकर्ताओं से, मासिक धर्म के कचरे को अलग करने के लिए लोगों से आग्रह करते हुए, अपने मासिक धर्म के कचरे पर एक साधारण लाल बिंदु स्वच्छता कर्मचारियों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रख सकता है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया
जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.