ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर लॉ स्टूडेंट का किया गैंगरेप, VIDEO बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल और....

ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए. वहीं, दूसरे ने अंतरंग पल को रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद वीडियो के जरिये उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा.

Published date india.com Updated: November 20, 2024 3:19 PM IST
Crime News Hindi

साल की शुरुआत में आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एक लॉ स्टूडेंट के साथ उसके बॉयफ्रेंड समेत चार लोगों ने गैंगरेप किया था. इस गिरोह ने उसके अंतरंग वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद युवती ने खुदकुशी की कोशिश भी की थी, हालांकि उसके पिता ने उसे बचा लिया. आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

दोस्त के कमरे पर बना लिया वीडियो

विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर शंका ब्रत बागची ने आरोपियों की पहचान पीड़िता के बॉयफ्रेंड वामसी और उसके तीन दोस्तों के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि वामसी और लॉ स्टूडेंट एक साल से रिलेशनशिप में थे. 13 अगस्त 2024 को मुख्य आरोपी छात्रा को विशाखापत्तनम के कृष्णा नगर में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया. वहां उसका यौन शोषण किया गया.

वीडियो लीक करने की धमकी देकर रेप

एक अन्य आरोपी ने वामसी और लड़की के अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया. वामसी और तीनों आरोपियों ने बाद में कानून की छात्रा को धमकी दी कि वे वीडियो लीक कर देंगे. बाद में उन्होंने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने बताया कि महिला ने 18 नवंबर को आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उसके पिता ने उसे बचा लिया. ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने परिवार को आपबीती बताने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मंगलवार को चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

YSRCP का सरकार पर निशाना

YSRCP ने इस मामले को लेकर आंध्र प्रदेश की TDP सरकार की आलोचना की. YSRCP ने ट्वीट कर कहा, ‘विशाखापत्तनम में चार युवकों ने लॉ की छात्रा के साथ गैंगरेप किया. साथ ही इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया. पीड़िता को धमकाया गया और बार-बार उसके साथ मारपीट की गई. आरोपियों की तरफ से परेशान किए जाने के बाद पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की हालांकि उसके पिता ने उसे बचा लिया. गठबंधन सरकार की अक्षमता का शिकार और कितनी लड़कियां और बच्चे होंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.