Breaking News Today 1 April: महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, मजदूरी करने जा रहीं महिलाओं को ट्रक ने मारी टक्कर; 7 की मौत
Breaking News Today 1 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और भीषण होती जा रही है. ईरान ने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी 18 प्रमुख अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है.
Updated Date:April 1, 2026 11:42 PM IST
By Gaurav Barar Edited By Gaurav Barar
इशाकी की मौत का लेंगे बदला
इस धमकी के पीछे का मुख्य कारण हाल ही में हुआ एक हवाई हमला है. IRGC ने पुष्टि की है कि अमेरिकी-इजरायली हमले में उनके ब्रिगेडियर जनरल जमशेद इशाकी की मौत हो गई है. इशाकी, जो चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ के सलाहकार थे, पिछले साल से ही अमेरिकी प्रतिबंधों की सूची में थे. ईरान अब उनकी मौत का बदला इन कंपनियों के जरिए लेने की योजना बना रहा है.कॉर्पोरेट जगत में बढ़ा असुरक्षा का माहौल
ईरान का आरोप है कि ये आईटी और एआई कंपनियां ईरान के खिलाफ सैन्य रणनीति बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट और एपल जैसी कंपनियों के संयुक्त अरब अमीरात (दुबई और अबू धाबी) में बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हैं. ईरान की इस सीधी धमकी ने अब इन क्षेत्रों में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों और व्यावसायिक ढांचों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है.भारत में बढ़े गैस के दाम
वहीं जंग के बीच खड़े हुए गैस संकट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत में आज यानी बुधवार (1 अप्रैल 2026) को कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इससे पहले 1 मार्च को भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस मौजूदा संकट ने भारत को होने वाली ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर दिया है. इसके परिणामस्वरूप, होटलों और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल संस्थानों को होने वाली LPG आपूर्ति में शुरुआती तौर पर कटौती की गई है, क्योंकि अधिकारियों ने घरेलू इस्तेमाल को प्राथमिकता दी है.आईपीएल 2026 में आज दिल्ली बनाम लखनऊ
खेल की बात करें तो आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है. लखनऊ और दिल्ली के बीच इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.LIVE UPDATES
महाराष्ट्र के जालना बड़ा हादसा महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा हुआ. कडवंची गांव के पास खड़े पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें 7 महिलाओं की मौत और 4 लोग घायल हो गए.
ईरान ने की सीजफायर की मांग डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर मांगा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि नई लीडरशिप पहले से ज्यादा समझदार है.
चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका शाम करीब साढ़े चार बजे यहां जोर का धमाका हुआ. पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और उन पर निशान भी दिखे. पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई है. आसपास का इलाका बंद कर दिया गया है. अभी तक साफ नहीं है कि धमाका किस वजह से हुआ, लेकिन लोग बम की बात कर रहे हैं.
इजरायली सेना Israel Defense Forces ने दावा किया कि एयर स्ट्राइक में हिज्बुल्लाह कमांडर हाशिम मारा गया. इससे पहले 22 मार्च को लेबनान में अबू खलील बारजी भी हमले में मारा गया, साथ दो लोगों की मौत हुई.
असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की.
कोझिकोड, केरलम: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "पूरा भरोसा है कि इस बार LDF फिर से चुनाव जीतेगा और सरकार बनाएगा. जिस प्रकार से केरलम में पिछले 10 सालों में जो काम हुआ है, हम बिहार से आते हैं जो देश का सबसे गरीब राज्य है इसलिए हम उस विकास को समझ सकते हैं. स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करें तो भी हमारा (बिहार) प्रदेश सबसे नीचे पायदान पर है लेकिन केरलम में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग उच्चतम है. हम केरलम के विकास का उदाहरण देते हैं. बावजूद इसके कि केंद्र सरकार ने केरलम के साथ सौतेला व्यवहार किया है. हम चाहते हैं कि एक बार फिर LDF ही चुनाव जीते."
J&K: जम्मू के नरवाल इलाके में एक तेल टैंकर में आग लग गई. आग बुझाने का काम जारी है.
पीएम मोदी ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला. आप सबके आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं. और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है.
पीएम मोदी ने असम मे कहा कि असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है.
भुवनेश्वर, ओडिशा: ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कम्भमपति ने लोक भवन में अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा करके जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की.
धेमाजी, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने FCRA संशोधन विधेयक, 2026 पर कहा, "सरकार चाहती है कि सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था हो सब इनके मन मुताबिक चले. इसीलिए ये संशोधन विधेयक लाया जा रहा है."
विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और FCRA संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
दिल्ली: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, "ये बहुत बड़ी बढ़ोतरी की गई है. इससे सारे छात्रों पर फर्क पड़ेगा. छोटे उद्योगों पर फर्क पड़ेगा. हर सामान महंगा हो जाएगा और जनता को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ेगा."
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:April 1, 2026 6:42 AM IST
Updated Date:April 1, 2026 11:42 PM IST