EnglishHindi
LIVE

Breaking News Today 1 May: उत्तराखंड में तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन, केदारनाथ मंदिर में पूर्वी द्वार से प्रवेश रोके जाने से मचा बवाल

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:May 1, 2026 11:46 PM IST

Breaking News Today 1 May : मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 30 अप्रैल की शाम बरगी बांध जलाशय में एक टूरिस्ट क्रूज बोट पलट गई. क्रूज बोट में लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे.

Breaking News Today 1 May: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 30 अप्रैल की शाम बरगी बांध जलाशय में एक टूरिस्ट क्रूज बोट पलट गई. इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. 24 लोगों को बचा लिया गया और कम से कम 15 लोग अभी भी लापता हैं. शुक्रवार को बचाव दल ने फिर से सर्च ऑपरेशन तेज किया और पानी के अंदर से कई और शव बरामद किए. लगातार चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, आर्मी और स्थानीय टीमें पूरी ताकत से जुटी हुई हैं, लेकिन हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं. बचाव में लगे एक कर्मी ने बताया कि अंदर जाना और काम करना बहुत ही कठिन हो गया है क्योंकि क्रूज बोट पूरी तरह उल्टी पड़ी हुई है.

यह हादसा गुरुवार शाम को बांध के तटबंध से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुआ. उस समय मध्य प्रदेश पर्यटन की एक क्रूज बोट, जिसमें लगभग 40 से 45 यात्री सवार थे, अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के कारण पलट गई.

बरगी के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंजुल मिश्रा ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गई. हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों के नेतृत्व में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. अंधेरे और रुक-रुककर हो रही बारिश से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद, बचाव दलों ने शक्तिशाली सर्चलाइट्स का इस्तेमाल करते हुए तलाशी अभियान जारी रखा.

एसडीआरएफ के जवानों ने डूबे हुए क्रूज जहाज के बाहरी हिस्से को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया और एक यात्री को बचाया जो लगभग तीन घंटे से अंदर फंसा हुआ था. डूबे हुए जहाज को अब रस्सियों से सुरक्षित कर लिया गया है और उसे पानी से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. टीमें लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए पानी के अंदर और सतह पर मिलकर तलाशी अभियान चला रही हैं.

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर कोलकाता में हंगामा

पश्चिम बंगाल में चुनाव समाप्त होने के बाद अब स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर हंगामा हो रहा है. इसे लेकर चुनाव अधिकारियों ने विस्तृत बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वहां केवल पोस्टल बैलेट की छंटनी की प्रक्रिया तय नियमों के तहत की जा रही थी, जिसे गलत तरीके से ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के रूप में पेश किया गया. बेलियाघाटा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संदर्भ में बयान जारी कर कहा कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र परिसर में कुल 7 विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम हैं और सभी को मतदान समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों और जनरल ऑब्जर्वर की मौजूदगी में विधिवत बंद और सील किया गया था.

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि इसी परिसर में एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम पोस्टल बैलेट के लिए भी है, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट और ईटीबीपीएस मतपत्र रखे गए हैं. गुरुवार शाम 4 बजे से इसी पोस्टल बैलेट की छंटनी की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

इराक के अगले प्रधानमंत्री होंगे अली अल-जैदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अली अल-जैदी को इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी है. व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स हैंडल रैपिड रिस्पॉन्स 47 ने राष्ट्रपति ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, "अली अल-जैदी को इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई! हम उनके प्रयासों की सफलता की कामना करते हैं, क्योंकि वे आतंकवाद से मुक्त एक नई सरकार का गठन करेंगे जो इराक के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित कर सकेगी."

राष्ट्रपति निजार अमेदे ने सबसे बड़े संसदीय गुट के उम्मीदवार अली अल-जैदी को नई सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा है. यह घोषणा समन्वय ढांचे के जैदी को अपना उम्मीदवार घोषित करने के कुछ ही समय बाद हुई, जो ईरान से विभिन्न संबंधों वाले शिया गुटों का एक गठबंधन है और जिसने पहले मलिकी को नामित किया था.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...

 

Follow updates here:

May 1, 2026 11:44 PM IST

केदारनाथ मंदिर में पुरोहितों ने पूर्वी द्वार से प्रवेश रोकने पर विरोध किया. मंदिर समिति ने इसे गलतफहमी बताया। बाद में बातचीत से मामला सुलझा और पुलिस ने स्थिति संभाल ली.

May 1, 2026 10:40 PM IST

May 1, 2026 9:36 PM IST

लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, अजय राय गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

May 1, 2026 7:53 PM IST

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और 4 साल से खुदरा कीमतें स्थिर रहने से बढ़ते घाटे के बीच सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है.

May 1, 2026 6:25 PM IST

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बंगाल के डायमंड हार्बर, मगराहाट और फलता क्षेत्रों में शनिवार को फिर से मतदान कराया जाएगा.

May 1, 2026 6:08 PM IST

May 1, 2026 5:19 PM IST

IPL 2026: हैदराबाद की टीम में बदलाव, मावी की जगह अंबरीश को मिली जगह
IPL 2026 के बीच, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टीम में बदलाव किया है. सीजन के शेष मुकाबलों के लिए शिवम मावी की जगह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया गया है. दाएं हाथ के मीडियम पेसर मावी ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं.

May 1, 2026 4:35 PM IST

नोएडा एयरपोर्ट पर 15 जून से उड़ानें होंगी शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने घोषणा की है कि यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स 15 जून, 2026 से शुरू हो जाएंगी. इसके साथ ही यह एयरपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर भारत के यात्रियों, एयरलाइंस और कार्गो सेवाओं के लिए एक नया गेटवे बन जाएगा.

May 1, 2026 2:52 PM IST

Breaking News Today LIVE: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध पर हुई दुखद क्रूज दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और अभी कम से कम चार यात्री लापता हैं. प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की. उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

May 1, 2026 2:01 PM IST

Breaking News Today LIVE: गंगा एक्सप्रेसवे पर फिलहाल बिना टोल के आप फर्राटा भर सकेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. हाल ही में शुरू हुए गंगा एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले गाड़ी मालिकों को पहले 15 दिनों तक कोई टोल चार्ज नहीं देना होगा. यह छूट 13 मई तक लागू रहेगी. मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला 594 KM लंबा यह एक्सप्रेस वे 29 अप्रैल को खुल गया था.

May 1, 2026 12:54 PM IST

Breaking News Today LIVE: पिछले दो दिनों में भारी बारिश, तेज तूफान और बिजली गिरने के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, खराब मौसम के चलते हुई घटनाओं में 15 लोग घायल हुए हैं जबकि 16 जानवरों की भी मौत हुई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, जिनकी मौत हुई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत और सही इलाज दिया जाए और अस्पतालों में सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने यह भी कहा है कि मृतकों, घायलों और पशुधन के नुकसान का मुआवज़ा 24 घंटे के भीतर दिया जाए.

May 1, 2026 11:53 AM IST

Breaking News Today LIVE: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. गुरुवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. वन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने मानहानि और जालसाजी का केस दर्ज किया था.

May 1, 2026 10:59 AM IST

Breaking News Today LIVE: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम पर गुरुवार को हुए क्रूज बोट हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है. वहीं, अब तक 24 लोगों को जीवित बचा लिया गया है, जिसमें से कुछ लोगों का इलाज चल रहा है. शुक्रवार को बचाव दल ने फिर से सर्च ऑपरेशन तेज किया और पानी के अंदर से कई और शव बरामद किए. लगातार चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, आर्मी और स्थानीय टीमें पूरी ताकत से जुटी हुई हैं, लेकिन हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं. बचाव में लगे एक कर्मी ने बताया कि अंदर जाना और काम करना बहुत ही कठिन हो गया है क्योंकि क्रूज बोट पूरी तरह उल्टी पड़ी हुई है.

May 1, 2026 9:52 AM IST

Breaking News Today LIVE: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर ) में बीती रात मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि, 4 और 5 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

May 1, 2026 8:13 AM IST

Breaking News Today LIVE: खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने कहा- TMC बैकफुट पर है.

May 1, 2026 7:26 AM IST

Breaking News Today LIVE: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत 950.50 है. लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर अब 3194 रुपये का मिलेगा जो एक दिन पहले तक 2201 में मिलता था. आगरा में कमर्शियल सिलेंडर 3125.5 रुपये और घरेलू सिलेंडर 924.50 रुपये का मिलेगा. गोरखपुर में घरेलू सिलेंडर 975 रुपये में और कमर्शियल सिलेंडर 3255.5 रूपये में मिलेगा.

May 1, 2026 6:46 AM IST

Breaking News Today LIVE: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. अब ये सिलेंडर दिल्ली में 3071.50 में मिलेगा. कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें