
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Today’s Breaking News: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर बुधवार को हमला बोला था इसके बाद अमेरिका ने उस पर हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना उसके कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रही है. इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है.
उधर दुनिया में आज 23वें फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहे हैं, जहां दुनिया की 48 टीमें हिस्सा लेने पहुंची हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.
इसके अलावा देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हर हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।
(वीडियो रायसीना रोड से है) pic.twitter.com/Rr4R0TkGA8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2026
#WATCH दिल्ली | केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ASSOCHAM के दूसरे फार्मा समिट और एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 कार्यक्रम में शामिल हुईं। pic.twitter.com/l2hohq5XPT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2026
#WATCH जोधपुर, राजस्थान: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "हमारे नेता ने जो रिकॉर्ड बनाया है उसके लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करने आए हैं और आगे भी हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना करते हैं, उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।" https://t.co/s93QJxvOgx pic.twitter.com/2WnpdskRTZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2026
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में, असम-नागालैंड सीमावर्ती इलाकों में मिनरल ऑयल से जुड़े कामकाज को आसान बनाने के लिए भारत सरकार, असम और नागालैंड के बीच नई दिल्ली में एक त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर किए गए। pic.twitter.com/S6qoR4RkQa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.