Hindi
LIVE

Breaking News Today 11 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ हुई बारिश

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 12, 2026 1:24 AM IST

Breaking News Today 11 June 2026: ईरान और अमेरिका में एक बार फिर संघर्ष तेज हो गया है. अमेरिका ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला कर रहा है. इस बीच अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा में आज से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है.

Today's Breaking News: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर बुधवार को हमला बोला था इसके बाद अमेरिका ने उस पर हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना उसके कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रही है. इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है.

उधर दुनिया में आज 23वें फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहे हैं, जहां दुनिया की 48 टीमें हिस्सा लेने पहुंची हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

इसके अलावा देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हर हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Follow updates here:

Jun 12, 2026 1:24 AM IST

Jun 11, 2026 9:59 PM IST

Jun 11, 2026 9:14 PM IST

Jun 11, 2026 8:34 PM IST

Jun 11, 2026 4:56 PM IST

बिहार में मॉनसून की एंट्री
बिहार में मॉनसून ने गुरुवार को एंट्री कर ली है. बिहार के 11 जिलों में आज सुबह से आंधी-बारिश हो रही है. तेलंगाना और आंध प्रदेश में भी मॉनसून आगे बढ़ गया है. 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मॉनसून 8 दिन में 17 राज्यों में पहुंच चुका है. इसके अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में पहुंचने की संभावना है.

Jun 11, 2026 4:21 PM IST

नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने पर विपक्ष ने क्या कहा?
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नॉमिनेशन रद्द होने पर AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- "अगर आपके खिलाफ कोई FIR है, तो आपको इसकी जानकारी देनी होती है. अब उनका कहना है कि कोई FIR नहीं है. इस मामले में चुनाव आयोग से मिलना होगा.

Jun 11, 2026 4:12 PM IST

Bihar MLC Result: पवन सिंह समेत 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर नामांकन करने वाले सभी कैंडिडेट्स निर्विरोध MLC चुन लिए गए हैं. निशांत कुमार और पवन सिंह भी अब MLC होंगे. इन सीटों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था. BJP की तरफ से 4, JDU की तरफ से 4, LJPR से 1 और RJD से एक कैंडिडेट थे.

Jun 11, 2026 4:11 PM IST

ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने अमेरिका के हालिया हमलों की कड़ी आलोचना की है. उसका कहना है कि इन हमलों की वजह से 8 अप्रैल से लागू युद्धविराम का कोई मतलब नहीं रह गया है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है. मंत्रालय के मुताबिक, किसी भी देश की सीमा और संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए. ईरान ने कहा कि वह अपने ऊपर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए जरूरी कदम उठाएगा. वहीं, होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए अमेरिकी हमले में हिमाचल के एक नाविक की मौत हो गई है.

Jun 11, 2026 4:08 PM IST

अब ममता से नाराज हुए कल्याण बनर्जी
TMC में इस्तीफों की झड़ी के बीच अब ममता बनर्जी से उनके करीबी कल्याण बनर्जी नाराज हो गए हैं. उन्होंने कहा, "दीदी को अभिषेक बनर्जी पर ही निर्भर रहना है, तो उनके साथ रहे और मुझे छोड़ दे. अगर उनसे अलग रास्ता चुनती हैं, तो मैं ममता दीदी के साथ हूं." कल्याण की नाराजगी की वजह टीएमसी का फर्जी साइन केस है. उन्होंने बताया, "मुझे आधी रात को बताया गया कि इस केस से जुड़े वकील बदल दिए गए हैं. इनमें मैं भी था. यह अपमानजनक है."

Jun 11, 2026 3:41 PM IST

12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप
10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा. इस बार 12 टीमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेलेंगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा. टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड है.

Jun 11, 2026 3:38 PM IST

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP के नाम
राज्यसभा में मध्य प्रदेश कोटे की तीनों सीटें BJP ने जीत ली हैं. विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे. वहीं, कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (12 जून 2026) को सुनवाई होगी.

Jun 11, 2026 12:39 PM IST

Today’s Breaking News Live Updates: 3 तलाक पीड़ितों के लिए UP सरकार का बड़ा फैसला
5 लाख तक मुफ्त इलाज, पक्के घर और पेंशन की सुविधा

Jun 11, 2026 11:01 AM IST

Jun 11, 2026 10:57 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: प्रकाश चिक बराइक का TMC से इस्तीफा, बराइक पार्टी से इस्तीफा देने वाले राज्यसभा के तीसरे सांसद. राज्यसभा में अब TMC के कुल 10 सांसद बचे हैं.

Jun 11, 2026 7:23 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: साल 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. अकिंत शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुई थी. उनका शव एक नाले से बरामद किया गया था. इस मामले में पार्षद ताहिर हुसैन और 10 अन्य आरोपी हैं.

Jun 11, 2026 7:22 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की जा सकती है. रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने बीजेपी की आपत्ति स्वीकार करते हुए नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया था. बीजेपी का आरोप था कि नटराजन ने तेलंगाना में लंबित एक मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी थी.

Jun 11, 2026 7:14 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ देश की मौजूदा राजनीतिक हालात पर अहम बैठक करेंगे.

Jun 11, 2026 7:09 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक का विषय '2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास' रखा गया है. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल हिस्सा लेंगे.

Jun 11, 2026 6:53 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: नमस्कार! गुरुवार 11 जून को हो रही सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां जुड़े रहिए हमारे साथ…

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें