Hindi
LIVE

Breaking News Today 12 June 2026: NEET री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 12, 2026 11:41 PM IST

Breaking News Today 12 June 2026: दिल्ली-NCR में सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है. यहां बीती रात से ही बादल छा रहे थे और अंधेरी चलने लगी थी. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई.

Today’s Breaking News: दिल्ली में पड़ रही गर्मी के बीच तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है. पारा भी नीचे गिरा है, जो सामान्य से 7-8 डिग्री कम है. आज भी बादल छाए रहेंगे और घरों के अंदर नमी का स्तर 85 फीसदी तक रहेगा, जिससे चारदीवारी में गर्मी होगी.

आज सुबह भी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन इसके बाद बादल और सूरज दिन भर आंख-मिचोली खेलेंगे. उधर मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनावों की प्रक्रिया में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज करने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा.

इसके अलावा देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हर हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Follow updates here:

Jun 12, 2026 11:41 PM IST

Jun 12, 2026 10:47 PM IST

नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी
नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल के साथ एक बैठक में नीट री-एग्जामिनेशन की तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान, कैबिनेट सेक्रेटरी ने सभी संबंधित पक्षों के बीच करीबी तालमेल के जरिए री-एग्जामिनेशन को सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने का जिकेर किया. नीट री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को आयोजित किया जाना है.
(इनपुट: IANS)

Jun 12, 2026 8:54 PM IST

Jun 12, 2026 6:02 PM IST

Jun 12, 2026 5:10 PM IST

Breaking News Today 12 June 2026: पश्चिम बंगाल में भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले में सीआईडी टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी सिलसिले में टीम तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने उनके पास पहुंची.

Jun 12, 2026 4:35 PM IST

Breaking News Today 12 June 2026: मई 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 फीसदी पहुंच गई. अप्रैल में यह 3.48 फीसदी थी. खाद्य और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को महंगाई बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है.

Jun 12, 2026 4:31 PM IST

Breaking News Today 12 June 2026: दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आज शाम 6 बजे पंजाब बीजेपी नेताओं की अहम बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल रहेंगे. पंजाब संगठन और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.

Jun 12, 2026 4:02 PM IST

CBSE क्लास 12 परीक्षा में OSM मार्किंग का मामला | दिल्ली हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच ने CBSE के री-वैल्यूएशन पोर्टल को फिर से खोलने के लिए कोई भी निर्देश देने से इनकार कर दिया. इस मामले को जुलाई में रोस्टर बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है. SG तुषार मेहता ने दलील दी कि परेशान 1.27 लाख छात्र पहले ही CBSE पोर्टल के ज़रिए संपर्क कर चुके हैं. SG मेहता ने कहा कि अगर री-वैल्यूएशन पोर्टल को फिर से खोलने का निर्देश दिया जाता है, तो इससे परीक्षा में शामिल हुए 70 लाख से ज़्यादा छात्रों पर असर पड़ेगा, क्योंकि इससे अंडर-ग्रेजुएट कोर्स में उनके एडमिशन की प्रक्रिया या मौकों में देरी होगी. NSUI ने एक जनहित याचिका (PIL) के ज़रिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था और मुआवज़े के तौर पर अतिरिक्त अंक देने और री-वैल्यूएशन पोर्टल को एक महीने के लिए फिर से खोलने का निर्देश देने की मांग की थी.
(इनपुट: ANI)

Jun 12, 2026 1:56 PM IST

Today’s Breaking News Live Updates: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका. कोर्ट ने कहा कि अदालत चुनावी प्रक्रिया में दखल नहीं दे सकती.

Jun 12, 2026 12:11 PM IST

Breaking News Today 12 June 2026: इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी इंडिगो के लखनऊ से दिल्ली जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सुरक्षा-जांच जारी

Jun 12, 2026 9:48 AM IST

Breaking News Today 12 June 2026: शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन, हॉस्पिटल में भर्ती थे. मनु भाकर के भी रहे थे कोच.

Jun 12, 2026 7:53 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: लखनऊ से कानपुर होकर नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार (11 जून) की शाम फिरोजाबाद में पथराव हुआ है. एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे.

Jun 12, 2026 7:30 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: दक्षिण पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में आग की खबर है. इसमें 3 लोगों की मौत की खबर है. आज रात करीब ढाई बजे इस आग भड़कने की सूचना मिली थी.

Jun 12, 2026 7:13 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका पर 2-0 से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. मैच के दौरान मैक्सिको के 1 और साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिया गया, जबकि दोनों टीमों के इतने ही खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी मिला.

Jun 12, 2026 7:09 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: आंध्र प्रदेश के सरकारी जूनियर कॉलेजों में अब नाश्ता और मिड-डे मील योजना की आज से शुरुआत हो रही है. मु्ख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद में इस योजना की शुरुआत करेंगे.

Jun 12, 2026 7:06 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: गृह मंभी अमित शाह अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज नई दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे.

Jun 12, 2026 7:02 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: मीनाक्षी नटराजन का कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने खिलाफ पेंडिंग केस की की जानकारी छिपाई थी, जबकि हकीकत यह है कि उस मामले में कोर्ट ने सिर्फ निजी शिकायत पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33A के तहत केवल उन्हीं आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है, जिनमें कोर्ट संज्ञान ले चुका हो।इस केस में ऐसा कुछ नहीं था.

Jun 12, 2026 6:58 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार रहीं मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. नटराजन ने निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन खारिज किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

Jun 12, 2026 6:56 AM IST

Today’s Breaking News Live Updates: नमस्कार! शुक्रवार 12 जून को हो रही सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां जुड़े रहिए हमारे साथ…

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें