Breaking News Today 13 May: डोनाल्ड ट्रंप का 8 साल बाद चीन का दौरा, 9 लाख करोड़ रुपये की बोइंग डील संभव

Breaking News Today 13 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने एक्शन लेते हुए आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया है. उसे सीबीआई की टीम दिल्ली लेकर आ रही है.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Updated: May 13, 2026, 8:27 PM IST

Breaking News Today 13 May Updates: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी कर ली है. नासिक निवासी डॉ शुभम खैरनार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे दिल्ली लाया जा रहा है. उधर, पुडुचेरी में आज एन रंगासामी पांचवी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन इस कार्यक्रम में मोजूद रहेंगे.

ईरान में भूकंप

ईरान की राजधानी तेहरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई. भूकंप जमीन से करीब 10 किमी की गहराई में आया था.

उत्तर प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम का आदेश

यूपी की सीएम योगी सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद कई बड़ी घोषणाएं हैं. मंत्रियों से काफिले में कटौती, दो दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया गया है. साथ ही वर्जुअल मीटिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही गई है.

देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए इस लाइव पर दिनभर हमारे साथ जुड़े रहें

Follow updates here:

  • May 13, 2026 8:23 PM IST
    अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ा दिए दूध के दाम, नए रेट कल से लागू
    अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है. दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे. अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं. अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है. मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं.
  • May 13, 2026 7:01 PM IST

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भबानीपुर में निकाली विक्ट्री परेड. अधिकारी ने इसी सीट से ममता बनर्जी को हराया था.

  • May 13, 2026 6:59 PM IST

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तिलजला इलाके में बने अवैध बस्तियों को म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने हटा दिया.

  • May 13, 2026 6:22 PM IST
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 8 साल बाद चीन का दौरा
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे. उनका विमान बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. चीनी उपराष्ट्रपति हान जेंग और चीनी डिप्लोमैट शी फेंग ने उन्हें रिसीव किया.
  • May 13, 2026 5:33 PM IST
    तमिलनाडु CM थलपति विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी को OSD से हटाया
    तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) पद से हटा दिया. विजय ने पद से हटाने के 24 घंटे पहले ही उन्हें जिम्मेदारी दी थी. विपक्ष ने इसका विरोध किया था.
  • May 13, 2026 4:55 PM IST

    प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट.

  • May 13, 2026 4:55 PM IST
    लखनऊ के पिपरा घाट पर कल होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा.
  • May 13, 2026 4:27 PM IST

    लखनऊ: देवर प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन कर निकलीं सपा सांसद डिंपल यादव.

  • May 13, 2026 3:53 PM IST

    मोदी कैबिनेट ने 14 खरीफ की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी.
  • May 13, 2026 3:51 PM IST

    जनता से तेल बचाने और सोना न खरीदने की अपील के बाद PM मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.