दक्षिण लेबनान में ड्रोन हमला, 11 इजरायली सैनिक घायल, ईरान ने मांगा नुकसान का हर्जाना
Breaking News Today 14 April 2026 Aaj Ki Taja Khabar: सोमवार को हुई हिंसा के बाद नोएडा में आज फिर से कर्मचारियों का हंगामा शुरू हो गया है. पुलिस ने सेक्टर-63 में फ्लैग मार्च निकाला है.
Updated Date:April 14, 2026 9:39 PM IST
By Gaurav Barar Edited By Gaurav Barar
LIVE UPDATES
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम बिहार के नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है. सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री होंगे. फिलहाल वो डिप्टी सीएम हैं. चौधरी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया के कथित दुरुपयोग के आरोप में 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा, उत्तर प्रदेश: DCP शैव्या गोयल का कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ही घटना तीन अलग-अलग जगहों पर हुई बताई जा रही है. इस घटना में, घरेलू कामगार के तौर पर काम करने वाली कुछ महिलाएं सैलरी बढ़ाने की मांग कर रही थीं. ये महिलाएं फैक्ट्री वर्कर नहीं हैं. पुलिस मौके पर मौजूद है. शांति और व्यवस्था बनी हुई है.
नोएडा में मज़दूरों के विरोध प्रदर्शन पर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा, "दोनों पक्षों से कल विस्तार में बात हुई और सैकड़ों लोगों से बात हुई. दोनों तरफ की जो चुनौतियां और मांगे हैं उनको ध्यान में रखते हुए समिति ने सिफारिश की... स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी काम कर रहे हैं."
एडिशनल CP (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, "कल कुछ घटनाएं हुई थीं. 80 से ज्यादा स्थानों पर 40,000 से ज्यादा श्रमिक सड़कों पर आ गए थे. हमने उनसे लगातार संवाद स्थापित किया...2 स्थानों पर उन्होंने उपद्रव किया और उसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की...350 से ज्यादा लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है...आज कुछ जगहों पर कुछ श्रमिकों ने आकर कहा कि उनकी मांग पूरी की जाएं, उसपर हमने उनके साथ वार्ता करके उनको समझा दिया है."
नोएडा, उत्तर प्रदेश: न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की मांग कर रहे श्रमिकों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सेक्टर 70 में फ्लैग मार्च किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:April 14, 2026 6:41 AM IST
Updated Date:April 14, 2026 9:39 PM IST