Breaking News Today 2 May: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फाल्टा के सभी बूथों पर 21 मई को पुनर्मतदान
Breaking News Today 2 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: दक्षिण 24 परगना में TMC कार्यकर्ताओं द्वारा कथित धमकी के विरोध में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोप लगाया है कि TMC नेता इसराफिल चौकदार ने घर जलाने और रक्तपात की धमकी दी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अभी हालात काबू में हैं.
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदेय स्थलों (बूथ) पर चुनावी अनियमितताओं की शिकायत के बाद दो मई को पुनर्मतदान कराने का शुक्रवार को आदेश दिया है. आज ये वोटिंग संपन्न कराई जा रही है. निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक, मगराहाट पश्चिम के 11 मतदेय स्थलों और डायमंड हार्बर के चार मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं. आदेश के अनुसार, पुनर्मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान पर फैसला शनिवार को लिया जाएगा. बता दें कि मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत वोट डाले गए थे.बिहार में साइबर ठगी और हवाला रैकेट का भंडाफोड़
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन इलाके में पुलिस ने साइबर ठगी और हवाला कारोबार से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस कार्रवाई में करीब 69 लाख रुपए बरामद किए गए हैं और सीमा पार फैले एक बड़े वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. साइबर थाना और चार स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात घोड़ासहन मेन रोड, बाजार क्षेत्र और वीरता चौक समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान करीब आधा दर्जन दुकानों की तलाशी ली गई. समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, साइबर सेल के एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि साइबर ठगी से कमाया गया पैसा सीमा पार नेपाल में संचालित बैंक खातों के जरिए भेजा जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जो अवैध रकम को नेपाली बैंकिंग चैनलों के जरिए घुमाकर जांच एजेंसियों से बचाने की कोशिश कर रहा था.देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...
(इनपुट- IANS)Follow updates here:
पश्चिम बंगाल: फाल्टा विधानसभा सीट पर फिर से होगा मतदान चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है. यह कदम 29 अप्रैल की वोटिंग में गंभीर गड़बड़ियों के चलते उठाया गया.
उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, ऑरेंज अलर्ट जारी IMD ने सोमवार और मंगलवार के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.
गोवा के जंगल में मिला बाघ का शव, दांत-नाखून गायब गोवा के धारबंदोरा क्षेत्र के साकोर्डा जंगल में शनिवार को एक चीते का शव मिला. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृत बाघ के दांत और नाखून गायब थे, जिसके चलते शिकार (पोचिंग) की आशंका जताई जा रही है.
दिल्ली में जज ने घर में की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
गुजरात में 40 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए. यह हादसा नीलगाय के सड़क पर आने से हुआ. पुलिस के मुताबिक, रास्ते में अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई.
IPL 2026 के बीच लखनऊ टीम से जुड़े जोश इंगलिस
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के लिए खास इंतजाम किए हैं. आयोग ने गिनती प्रक्रिया में मदद के लिए 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर तैनात किए हैं. इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 77 पुलिस ऑब्जर्वर भी काउंटिंग सेंटर्स के आसपास लगाए गए हैं. इन अधिकारियों का काम यह सुनिश्चित करना है कि वोटों की गिनती निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके.
Breaking News Today LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित- इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारते हुए 93.15 प्रतिशत से लड़कों से आगे हैं. लड़कों का पासिंग प्रतिशत 86.80 फीसदी दर्ज किया गया है. एमएसबीएसएचएसई द्वारा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 डिवीजनों में 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
Breaking News Today LIVE: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं. घोषित नतीजे के मुताबिक, इस वर्ष छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79 फीसदी दर्ज किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है.
Breaking News Today LIVE: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जिस प्रकार से TMC ने अनर्गल, निराधार आरोपों को मुद्दा बनाकर सर्वोच्च न्यायालय जाने का प्रयास किया, यह उनकी छटपटाहट और बौखलाहट का ही एक प्रमाण है. विगत 10-12 वर्षों में भिन्न-भिन्न न्यायालयों के स्तर पर लगभग 80 बार से अधिक TMC कोर्ट जा चुकी है और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी है. सर्वोच्च न्यायालय ने भी आज स्पष्ट रूप से संवैधानिक दृष्टि से किसी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की TMC की याचिका को खारिज कर दिया है. मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि आज भरोसे का सवाल उनके खुद के ऊपर है. जनता का भरोसा उन पर से पूरी तरह से उठ चुका है."
Breaking News Today LIVE: TMC कार्यकर्ताओं द्वारा कथित धमकी के विरोध में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने प्रदर्शन किया.
Breaking News Today LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज र्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इसके बाद बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई. स मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे.
Breaking News Today LIVE: उच्चतम न्यायालय ने बंगाल में मतगणना के लिए केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को तैनात करने के निर्वाचन आयोग के निर्देश के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल को झटका देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग का परिपत्र नियमों के विरुद्ध नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया.
Breaking News Today LIVE: एनसीआर के लोगों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 मई को क्षेत्र में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव हो रहा है, जिसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और मैदानी इलाकों में बारिश एवं आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार 2 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, 3 मई को तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Breaking News Today LIVE: दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नाजरा पोलिंग स्टेशन 126 और 127 पर फिर से मतदान हो रहा है.
Breaking News Today LIVE: वीडियो मतदान केंद्र हरिदेवपुर प्राथमिक विद्यालय, बूथ नंबर 194 से है.
Breaking News Today LIVE: दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): लोग मतदान करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर खड़े दिखे.
Breaking News Today LIVE: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मगराहाट पश्चिम के 11 मतदेय स्थलों और डायमंड हार्बर के चार मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं. आदेश के अनुसार, पुनर्मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें