
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Breaking News Today 20 April LIVE Highlights: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा है कि देश ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है. यह वार्ता जल्द ही पाकिस्तान में होने वाली थी. एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वार्ता के दूसरे दौर से ईरान की अनुपस्थिति का कारण अमेरिका की अव्यवहारिक उम्मीदें, बार-बार अपने रुख में बदलाव, विरोधाभासी बयान और समुद्री नाकाबंदी हैं. ईरान का मानना है कि यह नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है.
आईआरएनए ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, वे सही नहीं हैं. एजेंसी ने अमेरिका की ओर से आई खबरों को ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति बताया है. बता दें कि 8 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम हुआ था. इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच लंबी बातचीत हुई. लेकिन यह वार्ता सफल नहीं हो पाई, जिसके बाद अमेरिका ने जलमार्ग पर अपनी नाकाबंदी लागू कर दी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में उसकी नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहे ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज ने ओमान की खाड़ी में रोका. ईरानी चालक दल ने चेतावनी नहीं मानी, इसलिए हमारी नौसेना के जहाज ने इंजन कक्ष को निशाना बनाकर उन्हें वहीं रोक दिया.
एक बार फिर से युद्ध शुरू होने के खतरे के बीच अजरबैजान के रास्ते ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी है. अब तक 300 से ज्यादा नागरिकों को निकाला जा चुका है, जिनमें 189 छात्र शामिल हैं. अजरबैजान के बाकू स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि छह मार्च से अब तक अजरबैजान के रास्ते ईरान से 189 छात्रों सहित 300 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से निकाला गया है.
दो दिन पहले ही नई दिल्ली में हुई साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया था कि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 2,361 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित भारत लाया गया है. इनमें से 2,060 लोग आर्मेनिया के रास्ते और 301 लोग अजरबैजान के रास्ते आए. इन 2,361 लोगों में 1,041 भारतीय छात्र भी शामिल हैं, साथ ही तीन छात्र विदेशी (बांग्लादेश, श्रीलंका और गुयाना से एक-एक) हैं.
(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर
लेबनान में सैनिक ने तोड़ी ईसा मसीह की मूर्ति
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें इजरायली डिफेंस फोर्स का एक सैनिक यीशु मसीह की मूर्ति को तोड़ता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, यहूदी देश होने के नाते, इजरायल यहूदियों और सभी धर्मों के मानने वालों के बीच सहनशीलता और आपसी सम्मान के यहूदी मूल्यों को महत्व देता है और उन्हें बनाए रखता है. हमारी जमीन पर सभी धर्म फलते-फूलते हैं और हम अपने समाज और इलाके को बनाने में सभी धर्मों के लोगों को बराबर मानते हैं.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह चार्टर्ड प्लेन जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया.
Breaking News Today LIVE in Hindi: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद भारतीय नौसेना ने इस संकरे समुद्री रास्ते के पास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है. भारतीय नौसेना ने इस घटना के बाद फारस खाड़ी में भारतीय झंडे वाले जहाजों के लिए एक नई एडवाइज़री जारी की है. इसमें जहाजों को ईरान के लारक द्वीप से दूर रहने के लिए कहा गया है. कहा गया है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज केवल तभी आगे बढ़ें जब नौसेना उन्हें निर्देश दे.
Breaking News Today LIVE in Hindi: जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:53 बजे (0753 GMT) प्रशांत महासागर में उत्तरी इवाते प्रांत के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि भूकंप के केंद्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर टोक्यो तक की ऊंची इमारतें हिल गईं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अल जज़ीरा के अनुसार, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को लितानी नदी के पास के क्षेत्रों में जाने से मना किया है. आईडीएफ ने कहा है कि सेना इस क्षेत्र में तैनात रहेगी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: PM नरेंद्र मोदी और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने हैदराबाद हाउस में बैठक की.
#WATCH दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने हैदराबाद हाउस में बैठक की।
(वीडियो: DD न्यूज़) pic.twitter.com/S63oKseKkk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
Breaking News Today LIVE in Hindi: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बचाव अभियान जारी है. कई लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें