Breaking News Today 26 May LIVE: क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक, फिर बढ़े CNG के दाम, सेंसेक्स ने खाया गोता
Breaking News Today 26 May LIVE: नई दिल्ली में आयोजित क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक आज होनी है, जहां पश्चिम एशिया का संकट और उससे हो रहे आर्थिक प्रभावों पर चर्चा की उम्मीद है. देश भर में गर्मी और लू ने भी परेशान किया हुआ है, देश के कई शहरों में पारा 45°C पार हो गया है.
file photo
Follow updates here:
Breaking News Today 26 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अच्छी शुरुआत के बाद सेंसेक्स ने खाया गोता- डे-हाई से 627 अंकों तक टूटा. निफ्टी भी 109 अंक नीचे. दोपहर 2.20 बजे का आंकड़ा
Breaking News Today 26 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: ग्लोबल सप्लाई चेन के प्रभावित होने के चलते ऊर्जा संकट गहराया, आतंकवाद पर 0 टॉलरेंस: क्वॉड देशों का साझा बयान भारत-अमेरिका-जापान-अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पढ़ा साझा बयान.
Breaking News Today 26 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: भारत-ऑस्ट्रेलिया-जापान-अमेरिका क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक जारी है.
Breaking News Today 26 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अमेरिका ने सिर्फ उसकी लड़ाकू नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स को ही निशाना नहीं बनाया है बल्कि और भी हमले किए हैं. ईरान के बंदर अब्बास इलाके में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है, जिसके बाद वहां एयर डिफेंस सिस्टम (ADS) को एक्टिव कर दिया गया है. दोनों पक्षों में अप्रैल से ही सीज फायर जारी था और अब इसे तनाव बढ़ने के तौर पर देखा जा रहा है.
Breaking News Today 26 May LIVE: राजधानी दिल्ली में CNG की नई कीमत अब ₹83.09 प्रति किलो हो गया है.
Breaking News Today 26 May LIVE: CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा, बीते 12 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है और अब तक CNG के दामों में ₹6 प्रति किलो का उछाल आ चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें