Breaking News Today 27 May LIVE: ट्विशा केस: पति समर्थ सिंह 29 मई तक CBI रिमांड पर, सास की जमानत पर HC ने रिजर्व रखा फैसला
Breaking News Today 27 May LIVE: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर हैं. वहीं राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच सुनवाई करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज
Follow updates here:
Breaking News Today 27 May 2026: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SIR की प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है और चुनाव आयोग ने इसकी पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए इसे अंजाम दिया. SIR पर EC की शक्तियां बरकरार हैं उसने अपनी शक्तियों का कोई दुरुपयोग नहीं किया.
Breaking News Today 27 May 2026: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं को झटका. सुप्रीम कोर्ट ने ऑर्डर पढ़ना शुरू किया. कोर्ट बोला- SIR की प्रक्रिया में कोई खामी नहीं.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: कर्नाटक में दिख रहे हैं नेतृत्व परिवर्तन के संकेत, सूत्रों की मानें तो CM पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: शेयर बाजार- 75,939.86 अंक पर खुलने के बाद बाजार करीब 15 मिनट में करीब 100 अंक लुढ़कने के बाद फिर संभलने की कोशिश में.... 23880.35 पर खुला निफ्टी भी ऊंचाई की ओर चलने के बाद लुढ़का
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर. देखें वीडियो
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: झुलसा देने वाली गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के सोलन में क्यारीघाट गांव और कंडाघाट के जंगलों में भयानक आग लगी है. यहां आग की ऊंची-ऊंची लपटें और बड़े-बड़े धुएं का गुबार दिख रहा है. प्रशासन और वन विभाग मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने में जुटे हैं.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: चिलचिलाती गर्मी के बीच मानसून भी लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक वह केरलम से 30-35 किलोमीटर दूर अटक गया है. उसके मंगलवार को केरल के तट से टकराने की उम्मीद थी. केरल तट से टकराने के बाद करीब एक महीने बाद यह समूचे भारत को भिगोने लगता है. लेकिन अभी तुरंत गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में कोई कमी के संकेत नहीं हैं. अल जजीरा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईरान एक बार फिर अमेरिका से संभावित युद्ध की तैयारी में जुट गया है. इस समय वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा हथियार मान रहा है.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली में आधिकारिक दौरे पर होंगे. इस मौके पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें