Breaking News Today 28 March: कुवैत पर बड़ा हमला, ईरान का दावा कई अमेरिकी सैनिक मारे गए
Breaking News Today 28 March 2026 Aaj Ki Taja Khabar: आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा. कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.
iran attack on kuwait
ईरान युद्ध पर अपडेट...
पश्चिम एशिया में छिड़ी लड़ाई अभी थमती नहीं दिख रही है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों में अमेरिका तय समय पर या उससे आगे चल रहा है और उसे उम्मीद है कि वह अपने लक्ष्यों को कुछ हफ़्तों में पूरा कर लेगा. पेरिस में G7 की बैठक के बाद रूबियो ने कहा कि इस मिशन को शुरू से ही स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया था. उन्होंने कहा कि हम ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को नष्ट कर देंगे. उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य "मिसाइल लॉन्चरों की संख्या को भी काफी हद तक कम करना है, ताकि वे इन चीजों की आड़ में छिपकर परमाणु हथियार न बना सकें और दुनिया को धमका न सकें. इस दौरान रूबियो ने जमीनी सैनिकों की जरूरत से इनकार करते हुए कहा कि लक्ष्यों को इसके बिना भी हासिल किया जा सकता है. देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...Follow updates here:
नेस्लेने बताया कि उसके KitKat चॉकलेट की बड़ी खेप चोरी हो गई है. करीब 413793 नए चॉकलेट बार से भरा ट्रक, लगभग 12 टन वजन के साथ, इटली से पोलैंड जाते समय रास्ते में गायब हो गया. इससे ईस्टर से पहले सप्लाई प्रभावित हो सकती है.
अमित शाह ने कोलकाता में रैली के दौरान टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के मुद्दे को बेवजह बड़ा बनाया जा रहा है और राज्य में घुसपैठ बड़ा खतरा बन चुका है. शाह ने साफ कहा कि बीजेपी हर घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर निकालेगी. साथ ही उन्होंने सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा कि बंगाल का चुनाव देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है.
ममता बनर्जीं ने बीजेपी पर राज्य में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके अधिकार कम कर दिए गए हैं और कई अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं राम नवमी के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर भी उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि ये सब चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश है और जनता इसका जवाब वोट से देगी.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है. IANS के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 13 अप्रैल के बाद वे कभी भी मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान ने ओमान के सलालाह पोर्ट के पास हमला किया है. कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ है. ईरान ने कहा है कि अमेरिकी सुविधाओं को निशाना बनाया गया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से मोबाइल फोन की फ्लैस लाइट जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है. मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें.
Breaking News Today LIVE in Hindi: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "11,200 करोड़ रुपये की लागत से 3000 एकड़ से ज़्यादा में फैला यह शानदार एयरपोर्ट अपने 4 किमी लंबे रनवे के साथ इंटरनेशनल हवाई यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है. जेवर एयरपोर्ट, पूरा भारत इस उपलब्धि से उत्साहित है क्योंकि देश की धड़कन राजधानी दिल्ली को आज दूसरी धड़कन मिल गई है."
Breaking News Today LIVE in Hindi: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर रनवे नंबर- 28 पर विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को लेकर फुल इमरजेंसी लगाई गई है. विमान के फेल होने की आशंका जताई गई है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- सत्तारूढ़ डीएमके द्वारा शनिवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की संभावना है. डीएमके की सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन आज से शुरू हो रहा है. इस बीच 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर आई है. महेंद्र सिंह धोनी दो हफ्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
Breaking News Today LIVE in Hindi: नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट- तकनीकी दृष्टि से इस एयरपोर्ट को काफी उन्नत बनाया गया है. यहां आईएलएस सीएटी-3 सिस्टम लगाया गया है, जिससे घने कोहरे या खराब मौसम में भी विमानों की लैंडिंग सुरक्षित रूप से हो सकेगी. एयरपोर्ट की क्षमता इतनी है कि यहां एक घंटे में 30 विमानों का संचालन किया जा सकता है. एयरलाइंस की बात करें तो शुरुआती चरण में इंडिगो 45 शहरों, अकसा एयर 7 शहरों और एयर इंडिया 13 गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू करेंगी. उद्घाटन के लगभग 45 दिनों बाद यहां से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने की संभावना है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है.इससे पहले बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में इस लीग के प्रसारण के लिए दरवाजे खोल दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि बांग्लादेश में आगामी आईपीएल सीजन के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: इजरायल ने अपने हालिया हमलों में ईरान की दो परमाणु सुविधाओं और दो पावर प्लांट को निशाना बनाया है. ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एक मिसाइल गिरी. अभी तक किसी भी तरह के रेडियेशन फैलने की खबर नहीं है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही बड़ी कार्रवाई की है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के चेयरमैन केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-जी आंदोलन के खिलाफ कार्रवाई के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. नेपाल पुलिस ने ओली के साथ-साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया है.
Breaking News Today LIVE in Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले कहा कि 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है. उन्होंने नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी किया.
Breaking News Today LIVE in Hindi: यमन के ईरान समर्थक विद्रोही संगठन हूती ने चेतावनी दी है कि वह इजरायल के खिलाफ युद्ध में सीधे उतर सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें