Hindi
LIVE

Breaking News Today 29 March: पंजाब में महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:March 29, 2026 11:03 PM IST

Breaking News Today 25 March 2026 Aaj Ki Taja Khabar: ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.

Breaking News Today 29 March:  ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.

श्रीलंका ने भारत को कहा शुक्रिया...

ईंधन आपूर्ति की दिक्कत से जूझ रहे श्रीलंका की पुकार पर भारत ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया है. भारत सरकार के इस सकारात्मक रुख पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आभार जताया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने खुद बताया है कि ईरान युद्ध के कारण श्रीलंका को हो रही फ्यूल सप्लाई में आ रही रुकावटों के बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी. इसके बाद शनिवार को कोलंबो में 38,000 मिट्रीक टन फ्यूल पहुंचा. दिसानायके ने मौजूदा संकट काल में विदेश मंत्री एस जयशंकर के पूर्ण सहयोग का भी जिक्र करते हुए उनका धन्यवाद किया है. पूर्व मंत्री और श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के सांसद नमल राजपक्षे ने भी एक्स पोस्ट के जरिए भारत को शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा की तरह अपना पड़ोसी धर्म पूरी शिद्दत से निभाया.

भारत की खबरें...

ओडिशा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुभद्रा योजना के तहत नए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में शामिल होने के इच्छुक लाभार्थी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान केवल नए आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा.

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल कुल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. आर्थिक सहायता दो किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगी और योजना की अवधि तक जारी रहेगी.

आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं. इच्छुक महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) या आम सेवा केंद्र (एएसके) के माध्यम से सुभद्रा पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं. इसके अलावा, आवेदन फॉर्म सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और सीडीपीओ कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की महिलाएं भी आसानी से आवेदन कर सकें.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...

Follow updates here:

Mar 29, 2026 11:01 PM IST

पंजाब में नई स्कीम का ऐलान

पंजाब में भगवंत मान सरकार महिलाओं के लिए एक योजना लाने की तैयारी में है. सरकार द्वारा पारित एजेंडा के अनुसार, मुखमंत्री मावन-ध्यान सत्कार योजना के तहत 18 साल से ज्यादा आयु की सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे. वहीं अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपए की विशेष सहायता मिलेगी.

Mar 29, 2026 9:07 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में निचले दक्षिण वजीरिस्तान के निवासियों के लिए पिछले दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क में रुकावट और इंटरनेट ठप है. पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, इस स्थिति का असर पत्रकारों, व्यापारियों, व्यवसायियों और छात्रों सहित सभी वर्गों के लोगों पर पड़ा है.

Mar 29, 2026 8:24 PM IST

IPL 2026: अजिंक्या रहाणे ने KKR की कप्तानी करते हुए MI के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा. 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन रहा.

Mar 29, 2026 7:07 PM IST

अमेरिका ने ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी तेज कर दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना खर्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित तटीय इलाकों पर छापेमारी और कब्जे का प्लान बना रही है.

Mar 29, 2026 6:23 PM IST

भारत में 6,000 PNG ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन करीब 6,000 PNG ग्राहकों ने एलपीजी कनेक्शन को छोड़ दिया है. इससे उन लोगों के लिए एलपीजी उपलब्धता में सुधार होगा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा - कल तक लगभग 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दिया. उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद! आप भी उन नेक नागरिकों के इस मजबूत और साहसी समूह में शामिल हों, जिन्होंने बिना पीएनजी वाले लोगों को एलपीजी दिलाने में मदद करने के लिए एलपीजी कनेक्शन का उपयोग बंद कर दिया है.

Mar 29, 2026 4:31 PM IST

Mar 29, 2026 2:50 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: ईंधन आपूर्ति की दिक्कत से जूझ रहे श्रीलंका की पुकार पर भारत ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया है. भारत सरकार के इस सकारात्मक रुख पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आभार जताया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने खुद बताया है कि ईरान युद्ध के कारण श्रीलंका को हो रही फ्यूल सप्लाई में आ रही रुकावटों के बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी. इसके बाद शनिवार को कोलंबो में 38,000 मिट्रीक टन फ्यूल पहुंचा. दिसानायके ने मौजूदा संकट काल में विदेश मंत्री एस जयशंकर के पूर्ण सहयोग का भी जिक्र करते हुए उनका धन्यवाद किया है. पूर्व मंत्री और श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के सांसद नमल राजपक्षे ने भी एक्स पोस्ट के जरिए भारत को शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा की तरह अपना पड़ोसी धर्म पूरी शिद्दत से निभाया.

Mar 29, 2026 2:00 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा. कुल 12,35,743 विद्यार्थी पास हुए हैं. इस साल लगभग 4.5 लाख से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है. पास होने वाले कुल विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या लड़कों से बेहतर रही है. जमुई की पुष्पांजलि कुमारी , वैशाली की सबरीन प्रवीण, बेगुसराय की नाहिद सुल्ताना और बक्सर की अनुपा कुमारी टॉपर बनी हैं.

Mar 29, 2026 12:33 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.

Mar 29, 2026 12:32 PM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: एयरलाइन इंडिगो ने रविवार को घोषणा की है कि वह 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए रूट शुरू कर रही है.यह एयरलाइन हवाई अड्डे को आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम, चंडीगढ़, दीव, कन्नूर, कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी, विशाखापत्तनम और कई अन्य शहरों से जोड़ेगी.

Mar 29, 2026 11:19 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक बहुमंजिला घर में आग लग गई. कुछ मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि डर के मारे चार लोगों ने नीचे छलांग लगा दी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची टीम ने अन्य चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

Mar 29, 2026 11:10 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) आज कक्षा 10 के रिजल्ट जारी करने वाला है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी. नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं.

Mar 29, 2026 9:28 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन और विदेश नीति के खिलाफ अमेरिका के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. इसी क्रम में पूरे अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. हजारों लोग 'नो किंग्स' के बैनर तले एकजुट हुए और राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाया. प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला, नारे लगाए और ट्रंप प्रशासन की आलोचना करने वाले पोस्टर-बैनर लहराए. सेंट पॉल स्थित मिनेसोटा स्टेट कैपिटल में हुई मुख्य रैली में सबसे अधिक भीड़ जुटी, जिसमें अनुमान के मुताबिक 2 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

Mar 29, 2026 9:13 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि करीब 3,500 मरीन का एक दल मध्य पूर्व पहुंच चुका है. सेंटकॉम ने बताया है कि यूएसएस ट्रिपोली 27 मार्च को यूएस सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पहुंच गया है. यूएसएस ट्रिपोली म्फीबियस रेडी ग्रुप और 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट का मुख्य जहाज है. इस पूरे दल में करीब 3,500 सैनिक शामिल हैं. इनके पास लड़ाकू विमान, हमले करने वाले हेलीकॉप्टर और समुद्र व जमीन दोनों जगह ऑपरेशन करने की क्षमता है.

Mar 29, 2026 8:09 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब ईरान में लंबे ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. इसके लिए हज़ारों अमेरिकी सैनिक और मरीन पश्चिम एशिया में पहुंच रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संभावित जमीनी ऑपरेशन पूरी तरह से हमला (full-scale invasion) नहीं होगा. ये सैनिक कुछ खास मिशनों को अंजाम देंगे.

Mar 29, 2026 7:28 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली सेना कुछ ही दिनों में ईरान की ज्यादातर सैन्य उत्पादन क्षमताओं को तबाह कर देगी. एफी डेफ्रिन ने कहा है कि हम एक योजना के मुताबिक काम करते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी पहले से की गई है और इसे हालात के हिसाब से लगातार बदला जा रहा है. डेफ्रिन ने कहा कि इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार है.

Mar 29, 2026 7:25 AM IST

Breaking News Today LIVE in Hindi: ओडिशा सरकार ने राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सुभद्रा योजना शुरू की है. सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें