Assembly Election 2026 Result LIVE: 823 सीटों का महासंग्राम! आज तय होगा बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार?
4 मई 2026 को 5 राज्यों - पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव नतीजे आएंगे. जानिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं, किसकी बन सरकार सकती है और कहां बड़ा उलटफेर हो सकता है.
क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा टक्कर देखने को मिल रही है, जहां उलटफेर की संभावना भी जताई जा रही है. वहीं, तमिलनाडु में नए राजनीतिक दलों की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. केरल में भी सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जबकि असम में मौजूदा सरकार की वापसी के अनुमान लगाए जा रहे हैं. वहीं पुडुचेरी में कांटे की टक्कर है, जहां कुछ सीटों का फर्क ही सरकार बदल सकता है. हालांकि, एग्जिट पोल हमेशा सही साबित हों, ऐसा जरूरी नहीं - असली तस्वीर तो काउंटिंग के बाद ही साफ होगी. बंगाल, असम समेत सभी पांच राज्यों के रिज्लट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए India.com के साथ बने रहें.Follow updates here:
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के लगभग 25 करोड़ लोगों ने विधानसभा चुनावों में मतदान किया है. प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि इन राज्यों में भारी मतदान से राजनीतिक समीकरण में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 432 मतगणना पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है.
बता दें पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है. TMC और BJP दोनों ही पार्टियां जीतने के दावे कर रही हैं.
गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से शिकस्त दी. पंजाब किंग्स को नौ विकेट पर 163 रन पर रोकने के बाद, टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की.
ईरान ने अमेरिका के नौ-बिंदु प्रस्ताव के जवाब में अपने क्षेत्र के आसपास मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी और हमले न करने की गारंटी की मांग की है.
इमरान खान की कैद के 1000 दिन पूरे, PTI ने रिहाई की मांग की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत की निंदा की है. उनकी कैद को 1,000 दिन पूरे हो गए हैं. पार्टी ने इसे साफ राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि इसका कोई संवैधानिक या कानूनी आधार नहीं है. साथ ही इमरान खान की तुरंत रिहाई की मांग की है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हराया. कोलकाता 9 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 10 में से 4 मैच गंवाकर एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है.
जापान में 11 दिन बाद काबू में आई जंगल की आग
Breaking News Today LIVE: पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तृणमूल कांग्रेस के नेता से पूछताछ कर सकती है. एनआईए ने कई नेताओं को समन भेजा है और कालियाचक पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है.
Breaking News Today LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छह मई को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय में होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और उन पर फैसले लिए जाएंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भाग लेंगे. संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में सरकार युवाओं के रोजगार, किसान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अहम फैसलों को हरी झंडी दिखा सकती है. वर्तमान में बिहार सरकार का संचालन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं, जिनके पास 29 विभाग हैं. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं, जिनके पास क्रमशः 10 और 8 विभाग हैं.
Breaking News Today LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अलवर जिले के कठूमर से पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. उनकी उम्र 73 वर्ष थी.
Breaking News Today LIVE: निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि चुनाव में 4.8 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले. इनमें से 2,52,59,596 महिला मतदाता और 2,35,34,720 पुरुष मतदाता थे. ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 4,517 थी। इस प्रकार, कुल मतदान प्रतिशत 85.10 रहा. निर्वाचन आयोग ने बताया कि करूर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 93.41 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इसके बाद सेलम जिले के वीरपांडी निर्वाचन क्षेत्र में 93.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे और मतगणना चार मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. राज्य भर में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों के साथ-साथ सभी 75,064 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती की जाएगी.
Breaking News Today LIVE: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद सोमवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों के बीच मतगणना केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. प्राधिकरणों ने सभी 62 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की है, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) सुरक्षित रखी गई हैं और उन्हें सख्त निगरानी में खोला जाएगा.
Breaking News Today LIVE: मध्य प्रदेश क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. पुलिस एक लापता व्यक्ति की अब भी तलाश कर रही है.
Breaking News Today LIVE: पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के लिए अमेरिका और ईरान नए प्रस्ताव पर आगे बढ़ सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए आए नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने आगे सैन्य और रणनीतिक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है. उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका आगे सैन्य और रणनीतिक कदमों पर भी विचार कर सकता है, जिसमें तेहरान की बची हुई मिसाइल क्षमता को समाप्त करना शामिल है.
Breaking News Today LIVE: शाहदरा DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, अब तक 3-4 शव बरामद किए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें