EnglishHindi
LIVE

Breaking News Today 30 April: TMC नेताओं का धरना खत्म, कुणाल घोष ने कहा, "आज जो हुआ वह EC की गलती है"

Written By: Shivendra Rai Updated by: Shivendra Rai
Updated Date:April 30, 2026 10:38 PM IST

Breaking News Today 30 April 2026: फाल्टा में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें थीं. भाजपा ने आरोप लगाए कि ईवीएम में पार्टी सिंबल के सामने की बटन को टेप से ब्लॉक किया गया था, ताकि वोटर अपने पसंद का उम्मीदवार चुनने से वंचित रह जाएं. भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें भी दर्ज कराई थीं.

Breaking News Today 30 April: भारतीय जनता पार्टी में पश्चिम बंगाल में 77 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान इन 77 बूथों पर वोटिंग हुई थी, जहां गड़बड़ी और झड़प की खबरें भी सामने आई थीं. IANS की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) भाजपा की मांग पर फैसला ले सकता है.

इन 77 मतदान केंद्रों में से 64 डायमंड हार्बर के अंतर्गत आते हैं. यहां से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी सांसद हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि जिन 77 मतदान केंद्रों पर भाजपा ने दोबारा मतदान की मांग की है, उनमें से 32 फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में, 29 डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर, तीन बज-बज विधानसभा क्षेत्र में और 13 मगराहाट (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में आते हैं.

पहले तीन विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. मगराहाट (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र जयनगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. ये दोनों ही संसदीय क्षेत्र दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित हैं. फाल्टा में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें थीं. भाजपा ने आरोप लगाए कि ईवीएम में पार्टी सिंबल के सामने की बटन को टेप से ब्लॉक किया गया था, ताकि वोटर अपने पसंद का उम्मीदवार चुनने से वंचित रह जाएं. भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें भी दर्ज कराई थीं.

ईरान युद्ध पर अपडेट

ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने कहा है कि अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ की गई नाकेबंदी 'समुद्री डकैती और गुंडागर्दी' है. इसे जल्द ही 'व्यावहारिक और अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई' का सामना करना पड़ेगा. स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान की सशस्त्र सेनाओं का कहना है कि 'धैर्य की भी एक सीमा होती है और अगर अमेरिका अपनी 'गैरकानूनी' समुद्री नाकेबंदी को होर्मुज स्‍ट्रेट में जारी रखता है तो उसे 'कड़ा जवाब' देना जरूरी होगा.

इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी जहाजों को जब्त करने की अमेरिका की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा कि यह “कानूनी व्यापार में गैरकानूनी दबाव और दखल है. बता दें कि अमेरिका ने होर्मुज स्‍ट्रेट में यह नाकेबंदी 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत के बाद कोई समझौता नहीं होने के बाद लगाई है.

पीएम मोदी ने बेंगलुरु की घटना पर जताई संवेदना, 2-2 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया गया. बयान में कहा कि कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी.

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पटियाला जिले के शंभू में 27 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर हुए आईईडी विस्फोट के प्रयास की जांच के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ पकड़े गए हैं. इससे पाकिस्तान की आईएसआई और खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़ी गहरी जड़ें जमा चुकी आतंकी साजिश को एक बड़ा झटका लगा है.

डीजीपी ने बताया कि पटियाला पुलिस और एसएसओसी अमृतसर ने संयुक्त अभियान में तरनतारन जिले के पंजवार खुर्द गांव से 1 रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) लॉन्चर, 2.296 किलोग्राम वजन का 1 धातु का आईईडी (डेटोनेटर और बैटरी सहित), 1.456 किलोग्राम वजन के आरडीएक्स के 2 पैकेट, 1 हैंड ग्रेनेड, मैगजीन और गोला-बारूद सहित 3 उच्च श्रेणी की पिस्तौलें और हेडफोन सहित 2 वायरलेस सेट बरामद किए हैं.

जांच से पता चला है कि इस आतंकी मॉड्यूल को मलेशिया स्थित एक संस्था का समर्थन प्राप्त था और वित्तीय सहायता मलेशिया के माध्यम से भेजी जा रही थी. सिरहिंद रेलवे ट्रैक विस्फोट और सीआईए मोगा पर हुए ग्रेनेड हमले से इस नेटवर्क के संबंधों की जांच की जा रही है.

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...

 

Follow updates here:

Apr 30, 2026 10:38 PM IST

Apr 30, 2026 8:48 PM IST

Apr 30, 2026 8:45 PM IST

Apr 30, 2026 7:34 PM IST

जबलपुर के बरगी बांध में टूरिस्टों से भरा क्रूज डूब गया. करीब 35-40 लोग सवार थे. चार लोगों की मौत हुई, कई लोग बचाए गए, बाकी की तलाश जारी है.

Apr 30, 2026 6:27 PM IST

एग्जिट पोल को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं से 4 मई को मतगणना केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखने की अपील की. उन्होंने चुनाव विश्लेषकों के अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार करते हुए भारी जीत की ओर अग्रसर है.

Apr 30, 2026 6:16 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लेह पहुंचे. यह उनका 2019 के बाद पहला दौरा है. वह बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अधिकारियों से बैठक भी करेंगे.

Apr 30, 2026 4:05 PM IST

शिमला, हिमाचल प्रदेश में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. वहीं दिल्ली-एनसीआर में शाम के समय कई जगह बारिश देखने को मिली. गाजियाबाद से इसका वीडियो सामने आया है.कुछ जगहों पर ओले गिरने से मौसम और ठंडा हो गया.

Apr 30, 2026 3:50 PM IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ भारतीय रेलवे के पहले केबल-स्टे रेलवे पुल, अंजी खड़ पुल का दौरा किया.

Apr 30, 2026 3:49 PM IST

Apr 30, 2026 2:45 PM IST

Breaking News Today LIVE: भारतीय जनता पार्टी में पश्चिम बंगाल में 77 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान इन 77 बूथों पर वोटिंग हुई थी, जहां गड़बड़ी और झड़प की खबरें भी सामने आई थीं. IANS की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) भाजपा की मांग पर फैसला ले सकता है.

Apr 30, 2026 2:27 PM IST

Breaking News Today LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने मानहानि और जालसाजी का केस दर्ज किया था. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस एएस चांदुरकर की बेंच ने गुरुवार को मामले में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनी. इसके बाद बेंच ने फैसले को सुरक्षित रखा. आगे कोर्ट तय करेगा कि पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी जाए या नहीं.

Apr 30, 2026 2:25 PM IST

Breaking News Today LIVE: DRDO के चेयरमैन समीर वी. कामत ने कहा है कि भारत का LR-AShM हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल प्रोग्राम एक एडवांस्ड स्टेज पर पहुंच गया है. इसके शुरुआती ट्रायल जल्द ही होने की उम्मीद है.

Apr 30, 2026 12:59 PM IST

Breaking News Today LIVE: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थिति थे. यह रेल, जो पहले श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी, अब जम्मू तवी तक चलेगी, जिससे देश की सबसे आधुनिक रेल सीधे जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े शहर और रेलवे केंद्र तक पहुंचेगी. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, तब रेल में 8 डिब्बे थे.अब डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 20 करने का निर्णय इसी मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Apr 30, 2026 12:06 PM IST

Breaking News Today LIVE: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे. अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए. देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया. 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं."

Apr 30, 2026 11:32 AM IST

Breaking News Today LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय एक अहम रणनीतिक बैठक करने जा रहे हैं. विजय अपनी पार्टी टीवीके के उम्मीदवारों के साथ गुरुवार को चेन्नई के पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे बैठक करेंगे. खास बात यह है कि इस बैठक में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने चुनाव लड़ा है. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. टीवीके ने 234 में से 233 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

Apr 30, 2026 9:48 AM IST

Breaking News Today LIVE: Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, US सेंट्रल कमांड ने ईरान पर जोरदार हमलों की एक लहर के लिए योजना तैयार की है. इनका निशाना संभवतः अहम बुनियादी ढाँचे होंगे. आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नए सैन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी जानी है. इस ब्रीफ़िंग की अगुवाई CENTCOM के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर करेंगे. माना जा रहा है कि ट्रंप बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं.

Apr 30, 2026 8:34 AM IST

Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. अमित शाह के दौरे से पहले गृह मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण बैठक की घोषणा की है. मंत्रालय ने बताया है कि 22 मई को एक उप-समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ चर्चा होगी. आगामी बातचीत लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मांगों पर केंद्रित रहने की संभावना है.

Apr 30, 2026 7:41 AM IST

Breaking News Today LIVE: लेह, लद्दाख में रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.

Apr 30, 2026 7:08 AM IST

Breaking News Today LIVE: बिहार के सिवान में एक रोड रेज (सड़क पर झगड़े) की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है. बुधवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर अंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम एक मामूली सड़क विवाद ने हिंसक गोलीबारी का रूप ले लिया. इसमें भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई. नगर थाना के एसएचओ ने बताया कि चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में अन्य परिजनों का इंतजार करते समय लगभग शाम 6:30 बजे उनकी गाड़ी की दूसरी कार से हल्की टक्कर हो गई. इसके बाद शुरू हुआ मामूली विवाद जल्द ही बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. चंदन सिंह को भी गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. पहले उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें