Breaking News Today 8 May: शर्ते ना मानने पर ईरानी जहाजों पर अमेरिका ने दागीं मिसाइलें
Breaking News Today 8 May 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने राज्य में पहली बार सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं. आज विधायक दल का नेता चुना जा रहा है.
फिर भड़क सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध
पश्चिम एशिया में एक बार फिर जंग भड़कने का आशंका है. अमेरिकी नौसेना ने ईरान में कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. यह हमला ईरानी हमले के जवाब में किया गया जिसमें ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे तीन अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला किया था. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ABC News से कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष-विराम अभी भी जारी है. अमेरिका हमले को ट्रंप ने एक "हल्की-फुल्की चोट" कहा. दूसरी तरफ ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने अमेरिका पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और जवाब देने की बात कही है.देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें...
(इनपुट- IANS)Follow updates here:
Breaking News Today LIVE: पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.
Breaking News Today LIVE: कोलकाता: भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, कल एक ऐतिहासिक दिन होगा जब बंगाल में भजापा की सरकार बनेगी.
Breaking News Today LIVE: केरलम में सरकार गठन पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा, "हमने सभी से, सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से बात की है. हमने सबकी राय ली है और एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है. सबने जो कुछ भी कहा है, उसे हमने नोट कर लिया है और शीर्ष नेतृत्व को दे दिया है. इस आधार पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा. यह विधायकों का निर्णय है. किसी भी सहयोगी दल का इस बारे में कोई सुझाव या सिफारिश नहीं है."
Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे.
Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं. कोलकाता में एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया. पश्चिम बंगाल का अगला सीएम कौन होगा, ये आज तय हो सकता है.
Breaking News Today LIVE: पश्चिम बंगाल: शिवपुर के चौड़ाबस्ती इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.
Breaking News Today LIVE: तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर अनिश्चितता के बीच एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने विधायकों से कहा है कि एआईएडीएमके ही आखिरकार राज्य में अगली सरकार बनाएगी. बता दें कि तमिलनाडु में इस बार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' 108 सीटें जीत चुकी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए अभी कम से कम 10 और विधायकों की जरूरत है. बहुमत का आंकड़ा नहीं होने पर राज्यपाल ने भी विजय को सरकार बनाने का अवसर नहीं दिया है.
Breaking News Today LIVE: एनसीआर में फिलहाल मौसम का मिजाज लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे रहा है.हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और 10 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 8 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. 9 मई को तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं 10 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें