Hindi
LIVE

Breaking News Today 9 June: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 9, 2026 9:39 PM IST

Breaking News Today 9 June Aaj Ki Taja Khabar: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में भारी कटौती की है. अब एक साल में सब्सडी वाले सिलेंडर सिर्फ 4 ही मिलेंगे, जबकि इससे पहले यह सालाना 9 सिलेंडर मिलने का प्रवाधान था.

Breaking News Today 9 June Updates: केंद्र सरकार ने देश में ऊर्जा संकट को देखते हुए अपनी महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारी कटौती की है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले रसोई गैस के 9 सिलेंडर सब्सडी पर मिलते थे. अब इन्हें घटाकर 4 कर दिया गया है. मई 2016 में जब यह योजना लॉन्च की गई थी, तब लाभार्थियों को सालाना 12 सिलेंडर मिलने का नियम था. उधर दूसरी ओर देश में सियासी हलचल की बात करें तो सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई INDI गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने अपनी ताकत दिखाने की पुरजोर कोशिश की है. इस बैठक में विपक्ष ने सरकार के खिलाप अपने कड़े तेवर दिखाने की कोशिश की है और सीबीएसईके OSM विवाद और नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है.

दूसरी ओर बंगाल के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लगातार झटके लग रहे हैं. बनर्जी सोमवार को INDI गठबंधन की बैठक में पहुंची थीं लेकिन यहां दिल्ली में ही उनके ससंदीय दल में फूट की खबरों ने दीदी का दिल तोड़ दिया. विधानसभा में TMC के जीतकर आए 80 विधायकों में से 59 ने पहले ही अलग धड़ा बना दिया है अब लोकसभा में उसके 20 सांसद पार्टी से अलग होने को तैयार हैं.

देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें.

Follow updates here:

Jun 9, 2026 9:01 PM IST

Jun 9, 2026 8:50 PM IST

ईरान-इजरायल टकराव से तेल 3% से ज्यादा महंगा
तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 96.75 डॉलर प्रति बैरल और WTI 93.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. बाजार को होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने का डर है.

Jun 9, 2026 8:48 PM IST

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के खिलाफ भोपाल में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाकर नारेबाजी की.

Jun 9, 2026 8:10 PM IST

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करने के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया है. BJP की आपत्ति पर मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर अर्पित शर्मा ने ये फैसला लिया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है. नामांकन रद्द होने के फैसले के खिलाफ हम अदालत जाएंगे.

Jun 9, 2026 6:51 PM IST

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है. उनके नामांकन पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने दस्तावेजों में कमियों और आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने के आधार पर यह फैसला लिया है.

Jun 9, 2026 6:39 PM IST

Jun 9, 2026 6:18 PM IST

दिल्ली के भारत मंडपम में कल NDA की बैठक
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को NDA की बैठक होने जा रही है. इस बैठक को PM मोदी संबोधित करेंगे.

Jun 9, 2026 6:03 PM IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में 9 लोगों की मौत की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. इसमें 3 सदस्य हैं.

Jun 9, 2026 5:14 PM IST

अब नेपाल ने भारत से आम मंगाने पर लगाई रोक
जापान के बाद अब नेपाल ने भारत से आम मंगाने पर रोक लगा दी है. नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि जांच में कुछ खेपों में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक मिले. नेपाल सरकार के मुताबिक, यह फैसला खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए लिया गया है. रोक लगने से पहले करीब 15.8 मीट्रिक टन भारतीय आम नेपाल पहुंच चुके थे. इनकी कीमत लगभग 10 लाख नेपाली रुपये बताई गई है.

Jun 9, 2026 4:04 PM IST

लेबनान में इजरायल की एयरस्ट्राइक, 8 लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान के तटीय शहर टायर में इजरायल ने एयर स्ट्राइक की है. इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है. यह हमला ऐसे समय हुआ जब इजरायली सेना ने शहर के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया था.

Jun 9, 2026 3:44 PM IST

होर्मुज स्ट्रेट के पास हमले के लिए तैनात अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश
अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान घटना की पुष्टि की. हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं.

Jun 9, 2026 3:42 PM IST

TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने के लिए अब CID की टीम पूर्व CM ममता बनर्जी के घर पहुंची है. वहीं, शिक्षक भर्ती घोटाला केस में नाम सामने आने के बाद अभिषेक को 15 जून को ED के सवालों का जवाब भी देना है.

Jun 9, 2026 3:39 PM IST

जयपुर के पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोगों की मौत
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र ITI कॉलेज के पास है.

Jun 9, 2026 11:54 AM IST

Breaking News Today 9 June: कर्नाटक के हावेरी में भीषण सड़क हादसा- 17 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, हावेरी जिले के सावनूर तालुक के कुनिमेल्लल्ली गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर एक ट्रैवलर गाड़ी ने खड़ी लॉरी को टक्कर मारी. यह हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Jun 9, 2026 11:33 AM IST

Breaking News Today 9 June: TMC के बागी सांसदों पर पार्टी नेता कीर्ति आजाद का फूटा गुस्सा, बोले- हम हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है. बागी सांसदों को शर्म आनी चाहिए. पार्टी के 20 सांसद TMC से अलग होकर NDA को समर्थन करने को तैयार हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में TMC की करारी हार के बाद पार्टी में आए दिन बड़ी टूट हो रही है.

Jun 9, 2026 10:43 AM IST

Breaking News Today 9 June: ओमान तट के पास अमेरिका सेना ने टैंकर पर मिसाइल हमला किया. सभी 24 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया.

Jun 9, 2026 10:42 AM IST

Breaking News Today 9 June: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को विपक्ष के नेता से जुड़े कथित फर्जी साइन मामले में CID तीसरा नोटिस लेकर उनके घर पहुंच गई है. अभिषेक पिछले 2 समन जारी होने के बावजूद CID के सामने पेश नहीं हुए थे.

Jun 9, 2026 9:08 AM IST

Breaking News Today 9 June: एशिया की सबसे लंबी सुरंग जोजिला टनल में आज 'ब्रेकथ्रू' ब्लास्ट होगा. श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली यह सुरंग दोनों शहरों को बर्फीले मौसम में भी कनेक्ट रखेंगे. आज होने वाले इस ब्रेकथ्रू ब्लास्ट के समय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मौके पर मौजूद होंगे.

Jun 9, 2026 9:03 AM IST

Breaking News Today 9 June: सिविल कोर्ट से खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक. हाल ही में खान सर (फैजल खान) के कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर गोलीबारी की खबरें आईं थीं. पुलिस ने इस मामले में खान सर पर ही एफआईआर दर्ज की. इसके बाद खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी.

Jun 9, 2026 8:17 AM IST

Breaking News Today 9 June: IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव समेत अन्यों के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट आज फैसला सुनाएगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें