EnglishHindi
LIVE

Breaking News Update: यूक्रेन के खारकीव में रूस का मिसाइल अटैक, 10 लोगों की मौत

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:August 18, 2026 5:14 PM IST

Breaking Update 18 August: दिन भर की ब्रेकिंग न्यूज के लिए यहां पेज रिफ्रेश कर स्क्रॉल करते रहिए. आपको मिलेंगे देश और दुनिया की हर बड़ी घटना के ताजा अपडेट...

Breaking News Today 18 August: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गठित 3 सदस्यीय एसआईटी की जांच सामने आग गई है. इस रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिल गई है. एसआईटी ने प्रशासन को जो अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी, उसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दी गई है. सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में कुल 8 लोगों के नाम हैं, जिनको पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

उधर परीक्षा में गड़बड़ियों के लेकर रांची में चल रहा छात्र आंदोलन अभी भी खत्म नहीं हुआ है. सोमवार को झारखंड सरकार ने टीडीपीएल के जरिए हुई सभी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे रद्द करने का ऐलान किया था, जिसके बाद छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी थी. इसके बाद माना जा रहा था कि यह आंदोलन भी अब खत्म हो गया है लेकिन छात्र अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर अड़ हुए हैं.

ऐसे ही देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Follow updates here:

Aug 18, 2026 4:45 PM IST

BPSC ने प्रदर्शन के बीच जारी किया TRE-4 का नोटिफिकेशन
बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 32388 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसी मामले को लेकर पटना में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे.

Aug 18, 2026 4:39 PM IST

यूक्रेन के खारकीव में रूस का मिसाइल अटैक, 10 लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन के खारकीव इलाके में मिसाइल से अटैक किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है. 100 से ज्यादा जख्मी हुए हैं.

Aug 18, 2026 4:21 PM IST

वंदे मातरम् विवाद पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, “कांग्रेस देश में अलग संविधान बनाना चाहती है. शायद इसलिए वंदे मातरम् के सिर्फ 2 छंदों को गाया. अगर वो ऐसा करेगी, तो हम विरोध करते रहेंगे.”

Aug 18, 2026 4:21 PM IST

Aug 18, 2026 3:50 PM IST

Aug 18, 2026 3:48 PM IST

दिल्ली पुलिस की होनी चाहिए तारीफ- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा- "हजारों लोगों के प्रदर्शन के बावजूद एक भी गोली नहीं चली और किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट नहीं लगी. इसके लिए दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए. अगर ऐसा आंदोलन कांग्रेस के दौर में हुआ होता, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती थी."

Aug 18, 2026 3:47 PM IST

रिजिजू का सवाल- अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में CJP फाउंडर अभिजित दीपके पर सवाल उठाए हैं. रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया. उन्होंने सवाल किया- "अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता हैं. फिर वो छात्र नेता कैसे बन गए? GenZ हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है."

Aug 18, 2026 1:06 PM IST

Breaking Update 18 August: राज्य सभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय के प्रभारी तुरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है.

Aug 18, 2026 1:06 PM IST

Breaking Update 18 August: राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Aug 18, 2026 1:05 PM IST

Breaking Update 18 August: राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ सहप्रभारी के रूप में राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को जिम्मेदारी दी गई है.

Aug 18, 2026 1:05 PM IST

Breaking Update 18 August: BJP ने अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी ने मंगलवार को 3 चुनावी राज्यों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया. ये 3 राज्य- उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात हैं, जिनके राज्य प्रभारियों की घोषणा कर दी है.

Aug 18, 2026 9:25 AM IST

Breaking Update 18 August: मंगलवार को शेयर बाजार में सुस्ती दिख रही है. सेंसेक्स 350 अंक नीचे खुला, निफ्टी 24,300 के नीचे

Aug 18, 2026 9:20 AM IST

Aug 18, 2026 9:18 AM IST

Aug 18, 2026 9:16 AM IST

Aug 18, 2026 9:13 AM IST

Breaking Update 18 August: अमेरिका vs ईरान- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत जारेड कुशनेर ने वॉशिंग्टन की बात को फिर से दोहराया है. उन्होंने कहा कि तेहरान को परमाणु संपन्न शक्ति बनने नहीं दिया जाएगा. अमेरिका अपने इस रुख पर कायम है.

Aug 18, 2026 9:11 AM IST

Breaking Update 18 August: रांची में चल रहा छात्र आंदोलन अभी भी थमा नहीं है. सोमवार को झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का आदेश दे दिया था. छात्रों ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद कहा है लेकिन अभी भी वे सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें