Breaking- नोएडा के सेक्टर 74 की IVY काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

अभी तक आई जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आग 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में लगी है.

Written by: Farha Fatima
Updated: June 5, 2026, 8:48 AM IST

नोएडा के सेक्टर 74 की IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग लगने की खबर है. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गई हैं. आग सोसायटी के 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में लगी है, जिसके फैलने की भी खबर है. दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक होटल में भयानक आग लगने के बाद ये तीसरी बड़ी खबर है. इससे पहले गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भी भयानक आग लग गई थी.

नोएडा की इस सोसायटी में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. फायर विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हैं. नोएडा में शुक्रवार की सुबह-सुबह दो जगहों से आग लगने की खबर है. IVY सोसायटी के अलावा सेक्टर 52 से भी आग की खबर है.

सेक्टर 52 के पास गिजोड़ में बने एक दफ्तर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना मिली है. यहां भी दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना हो चुकी हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह खबर अभी अभी आई है, लगातार अपडेट की जा रही है…

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.