असम के जोरहाट जिले में मिलिट्री स्टेशन के पास आज शाम हल्के धमाके की आवाज सुनी गई. रक्षा पीआरओ के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी जानकारी दी. रक्षा पीआरओ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. घटना में फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
Mild blast sound heard near Army gate of Jorhat military station in Assam’s Jorhat district this evening. Details being ascertained: Defence PRO, Guwahati
अधिकारी ने कहा कि घटना के विवरण की प्रतीक्षा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे शहर के लिचुबारी इलाके में सैन्य स्टेशन के द्वार के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई.
जिला आयुक्त पुलक महंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और फिलहाल सैन्य स्टेशन के अंदर हैं. पुलिस के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में गश्त बढ़ा दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.