1 June breaking news: नेपाल के पीएम बालेन शाह के बयान पर उनके विदेश मंत्रालय ने सफाई दी. देश में कमर्शियल सहित छोटू सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं, UPI लिमिट और बैंक में कैश डिपॉजिट करने से जुड़े नियम आज बदल रहे हैं. वहीं, RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम किया है.
1 जून की दिनभर की खबरे
Share Article
Facebook
WhatsApp
X
Email
Telegram
LinkedIn
Breaking News today 1 June: BJP MLA दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, तपस रॉय और मनोज कुमार उरांव ने CM सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारतीय कब्जे वाली जमीन टिप्पणी पर नेपाल विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है. विदेश मंत्रायल ने कब्जे वाली बात की जगह दोनों जगह के लोगों के इस्तेमाल शब्द का प्रयोग किया. वहीं, देश में कमर्शियल सिलेंडर एक बार भी महंगा हुआ है. 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिलेगा. वहीं, 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर में 11 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई. आज से देश में कई नए नियम लागू हो रहे हैं. बैंक में कैश डिपॉजिट के नियमों में भी बदलाव हुआ है. एक सीमा से ज्यादा कैश डिपॉजिट करने पर एक्सट्रा चार्ज लग सकता है. UPI, अब ATM लिमिट की प्रक्रिया सेट किया है. एक तय सीमा से ज्यादा UPI रिचार्ज करने पर 23 रुपये का शुल्क तक लग सकता है. वहीं, RCB ने दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया. RCB ने 156 रनों को चेज करते हुए 5 विकेट से गुजरात टाइटंस को हराया. देश-विदेश की नई-नई खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहे हमारे साथ..
Follow updates here:
Share Article
Facebook
WhatsApp
X
Email
Telegram
LinkedIn
Jun 1, 2026 9:25 PM IST
ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है. ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में इजरायली हमले नहीं रुकते, तब तक मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद किया जा सकता है.
Jun 1, 2026 9:17 PM IST
Jun 1, 2026 8:06 PM IST
देशभर में हीटवेव खत्म, मॉनसून 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 2 से 3 दिनों में केरलम पहुंच सकता है. आमतौर पर मॉनसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी हुई है. IMD के मुताबिक अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल है.
Jun 1, 2026 7:52 PM IST
भारत ने फ्रांस से 114 राफेल डील के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपये का रिक्वेस्ट लेटर जारी किया है. इनमें से 94 जेट भारत में तैयार किए जाएंगे.
Jun 1, 2026 7:51 PM IST
Jun 1, 2026 7:17 PM IST
सऊदी अरब ने कुवैत पर ईरानी हमले की निंदा की
सऊदी अरब ने कुवैत पर हुए ईरानी हमले की कड़ी निंदा की है. सऊदी विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि वह इस हमले को पूरी तरह खारिज करता है. मंत्रालय के अनुसार, यह कुवैत की संप्रभुता का उल्लंघन है और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है. सऊदी अरब ने कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की कोशिशों को कमजोर करती हैं और तनाव को और बढ़ाती हैं.
Jun 1, 2026 6:36 PM IST
जापान ने ईरान से होर्मुज स्ट्रेट जल्द खोलने की मांग की
जापान की प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर बात की. इस दौरान जापान ने अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की. ताकाइची ने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौते का अच्छा मौका है और उसे इसका फायदा उठाना चाहिए.
Jun 1, 2026 5:22 PM IST
Jun 1, 2026 4:44 PM IST
गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत, CDV वायरस से मरने का दावा
एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 2 अप्रैल से अब तक 10 बाघों की मौत हो चुकी है. बाघों में CVD यानी कैनाइन डिस्टेंपर वायरस जैसे गंभीर लक्षण पाए जाने के बाद वन विभाग ने अलर्ट मोड में अभियान शुरू कर दिए हैं.
Jun 1, 2026 4:15 PM IST
Jun 1, 2026 3:38 PM IST
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी के दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से निकाल दिया है। ऋतब्रत बनर्जी उलुबेरिया पूर्व से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि संदीपान साहा एंटाली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
Jun 1, 2026 3:37 PM IST
Jun 1, 2026 3:24 PM IST
6 जून को भारत लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे. उन्होंने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट कॉकरोच इज बैक’ पर दी है. इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे.
Jun 1, 2026 3:19 PM IST
ईरान की रडार-ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला
ईरान के गोरुक और केश्म द्वीप पर रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स को निशाना बनाया गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि यह कार्रवाई ईरान की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई है. अमेरिका का दावा है कि ये ड्रोन क्षेत्रीय समुद्री रास्तों से गुजर रहे जहाजों के लिए सीधा खतरा बन रहे थे. वहीं, 'ईरान इंटरनेशनल' की रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इस्तीफा दे दिया है.
Jun 1, 2026 1:27 PM IST
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने अश्विनी कुमार मिश्रा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी .
Jun 1, 2026 1:25 PM IST
Suman Kalyanpur last rites: मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. बीते दिन 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
Jun 1, 2026 1:25 PM IST
Jun 1, 2026 1:23 PM IST
सेंट्रल दिल्ली में SPA बिल्डिंग में लगी आग!
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) बिल्डिंग में आग लग गई, जिसके बाद फायर टेंडर, एम्बुलेंस और पुलिस कर्मियों को इमरजेंसी में बुलाया गया.
Jun 1, 2026 1:21 PM IST
Twisha Sharma Death Case | CBI ने त्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह के साथ भोपाल में कपल के घर पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया. आरोपी समर्थ सिंह और त्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह मौके पर मौजूद थीं.