LIVE

Breaking News Today 18 July: भगवान जगन्नाथ पहुंचे गुंडिचा मंदिर, अदापा मंडप बीजे रस्म देखने जुटे हजारों श्रद्धालु

Written By: Satyam Kumar Updated by: Satyam Kumar
Updated Date:July 18, 2026 10:31 PM IST

Breaking News Today 18 July: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को सेहत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया है. उनकी पत्नी गीतांजलि ने डॉक्टरों से बिना सहमति इलाज न करने की अपील की है, वहीं जंतर-मंतर को खाली कराए जाने पर जमकर बवाल हुआ है.

Breaking News Today 18 July: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर भारी तनाव और सियासी घमासान का केंद्र बन गया है. नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह अनशन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को जबरन खदेड़कर पूरा इलाका खाली करा लिया है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब बेकाबू हो चुकी है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुशेहर के आसमान में अमेरिका का बेहद आधुनिक MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य में दो विशाल तेल टैंकर बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर भीषण आग की लपटों में घिर गए हैं, जिसके बाद ईरान ने इस वैश्विक तेल मार्ग को पूरी तरह बंद घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं, ईरान की घातक 'खैबर शिकन' मिसाइलों ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी 'मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस' को निशाना बनाकर वहां भारी तबाही मचाई है.

भारत ने बुलाई मीटिंग

इस महायुद्ध की आंच अब सीधे भारत तक पहुंच गई है. इन हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत और कई के घायल होने के बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में ईरानी उप-राजनयिक (DCM) को तलब कर बेहद सख्त शब्दों में अपना विरोध दर्ज कराया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए. सुरक्षा के मद्देनजर भारत सरकार ने शिपिंग कंपनियों को आदेश जारी कर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को जानने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Follow updates here:

Jul 18, 2026 10:30 PM IST

पुरी की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर में अदापा मंडप बीजे रस्म शुरू हो गई है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथों से मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहां दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे हैं।

Jul 18, 2026 5:44 PM IST

20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च को लेकर नई जानकारी सामने आई है. अगर सोनम वांगचुक इसमें शामिल नहीं हो पाए, तो उनकी पत्नी मार्च की अगुवाई करेंगी और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगी.

Jul 18, 2026 4:20 PM IST

Jul 18, 2026 3:58 PM IST

दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा, "हाई कोर्ट के आदेश में अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं कही गई थी. उसमें बस यह कहा गया था कि व्यक्ति की सेहत सबसे ज़रूरी है और समय-समय पर उसकी निगरानी होनी चाहिए, अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं दिया गया था. इसलिए यह हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं है. अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है. सिर्फ निगरानी और टेस्ट हो रहे हैं और हम असल में किसी बाहरी लैब से टेस्ट करवाने जा रहे हैं क्योंकि वे हमारी मांगी गई रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं ...वे अभी भी उपवास पर हैं क्योंकि वे कोई शुगर नहीं ले रहे हैं. वो सिर्फ नमक वाला पानी ले रहे हैं जो वह पहले ले रहे थे... मैं आभारी हूं कि सरकार ने उन्हें यहां लाने की परवाह की लेकिन आगे के कदम हम खुद उठाएंगे, इस मामले में सरकार के दखल की कोई ज़रूरत नहीं है..."

Jul 18, 2026 2:46 PM IST

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारत के पहले निजी ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर Skyroot Aerospace के CEO और फाउंडर पवन कुमार चंदना ने कहा कि ये भारत के अंतरिक्ष इतिहास का ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि पहली बार किसी प्राइवेट कंपनी ने खुद रॉकेट बनाया, लॉन्च पैड तैयार किया और उड़ान भरी. उन्होंने इसे ग्लोबल स्पेस सेक्टर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया और गर्व जताते हुए कहा कि औसत 28 साल की युवा टीम ने इस पूरे रॉकेट को कार्बन कंपोजिट से तैयार किया है.

Jul 18, 2026 2:45 PM IST

Jul 18, 2026 1:39 PM IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर Ink फेंका गया.

Jul 18, 2026 1:37 PM IST

Jul 18, 2026 1:23 PM IST

Gitanjali Angmo ने दावा किया कि हाईकोर्ट ने अस्पताल में भर्ती का आदेश नहीं दिया था, सिर्फ हेल्थ मॉनिटरिंग को कहा था - मौजूदा भर्ती आदेश के मुताबिक नहीं है. उन्होंने बताया कि
1. सोनम वांगचुक का कोई इलाज नहीं चल रहा, सिर्फ ऑब्जर्वेशन और टेस्ट हो रहे हैं, रिपोर्ट्स के लिए बाहरी लैब से जांच करवाएंगे.
2. सरकार द्वारा बताए गए पोटैशियम लेवल 2.9 पर सवाल - कल तक 4.3 था, इसलिए दवा देने से पहले क्रॉस-चेक जरूरी है.
3. अनशन जारी है, चीनी नहीं ले रहे हैं, सिर्फ पहले की तरह नमक वाला पानी ले रहे हैं.
4. वांगचुक कमजोर हैं और मसल्स लॉस हो रहा है, लेकिन अलर्ट और मानसिक रूप से मजबूत हैं; सरकार का शुक्रिया पर आगे का फैसला खुद संभालेंगे.

Jul 18, 2026 1:04 PM IST

Jul 18, 2026 12:12 PM IST

https://static.india.com/hindi-news/india-hindi/sonam-wangchuk-admitted-to-safdarjung-hospital-wife-seeks-family-consent-before-treatment-8477199/

Jul 18, 2026 12:11 PM IST

मिशन आगमन का सफलतापूर्वक आगाज, श्रीहरिकोटा से लॉन्च

Jul 18, 2026 12:06 PM IST

श्रीहरिकोटा: भारत के पहले प्राइवेट तौर पर बनाए गए ऑर्बिटल रॉकेट, स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 के उड़ान देखने को हजारों छात्र मौजूद

Jul 18, 2026 12:05 PM IST

Jul 18, 2026 12:04 PM IST

https://static.india.com/hindi-news/india-hindi/sonam-wangchuk-admitted-to-safdarjung-hospital-wife-seeks-family-consent-before-treatment-8477199/

Jul 18, 2026 10:57 AM IST

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके रो पड़े.

Jul 18, 2026 10:27 AM IST

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के मद्देनजर सोनम वांगचुक को यहां से सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है. किसी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है.

Jul 18, 2026 10:27 AM IST

Jul 18, 2026 10:03 AM IST

दीपके ने कहा कि वे 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे. उनका कहना है कि अब तक उनकी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग करेंगे. उधर, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने अपील की है कि उनकी और इलाज कर रहे डॉक्टर की अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई भी दवा न दी जाए. उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की भी अपील की.

Jul 18, 2026 10:03 AM IST

दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लगातार 20 दिनों के उपवास के कारण उनकी सेहत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सोनम वांगचुक के अस्पताल भेजे जाने के तुरंत बाद जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी फिर से जुटने लगे. आंदोलन में शामिल लोगों ने इसे आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश बताते हुए कहा कि उनकी मांगें अब भी बरकरार हैं और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि वह भी अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के अस्पताल जाने के बाद आंदोलन रुकने वाला नहीं है, बल्कि अब इसे और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें