EnglishHindi
LIVE

Breaking News: महाराष्ट्र में होटल-रेस्तरां पर एफडीए का एक्शन, प्रतिबंधित सामान जब्त और पांच लाइसेंस निलंबित

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:August 19, 2026 9:50 PM IST

Breaking News LIVE Update: झारखंड में छात्र आंदोलन का असर- 2014 से अब तक 44 परीक्षाएं रद्द, आज सुप्रीम कोर्ट में NTA पर भी सुनवाई

Breaking News LIVE Update 19 August: झारखंड में परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर धरने पर बैठे छात्रों की जीत होती दिख रही है. मंगलवार को हेमंत सोरेन सरकार ने साल 2014 से आयोजित हुई झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की 44 परीक्षाएं रद्द हो गईं. साथ ही सीआईडी /स्पेशल इन्वेटिगेशन टीम (SIT) इन अनियमितताओं की जांच करेगी.

उधर नई दिल्ली में आज सुप्रीम कोर्ट NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. याचिका में इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली National Testing Agency (NTA) पर सवाल खड़ा किया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि कोर्ट भारत सरकार को निर्देश दे कि NTA को बदला जाए या पूरी तरह नया और ज्यादा सुरक्षित सिस्टम बनाया जाए.

इसके अलावा राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन और खेल जगत की हर हलचल से जुड़ी जानकारी हम आपको यहां देंगे. ये सभी जानकारियां आपके पास एक क्लिक में उपलब्ध होंगी. India.com के साथ बने रहें और समय समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Follow updates here:

Aug 19, 2026 9:50 PM IST

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने प्रतिबंधित सामान और दूध व डेयरी उत्पादों सहित करीब 25 लाख रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं तथा नियमों के उल्लंघन के मामले में पांच होटल व रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एफडीए ने मंगलवार को 31 होटल, रेस्तरां, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. बयान के अनुसार इसके बाद 22 प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए, जबकि पांच के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए.

Aug 19, 2026 7:23 PM IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने से इनकार कर दिया और उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है.

Aug 19, 2026 5:15 PM IST

दिल्ली के टिकरी कला मेट्रो स्टेशन के पास CNG पम्प पर धमाका हुआ है. ट्रक के सिलेंडर में CNG भरते वक्त ये हादसा हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हुई है और 6 लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आस पास हुआ है.

Aug 19, 2026 4:12 PM IST

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित 22 परीक्षाएं एक साथ रद्द कर दी हैं. इन फैसलों से 2,628 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं। इस फैसले के खिलाफ प्रभावित सीजीएल कर्मचारियों ने बुधवार को झारखंड सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

Aug 19, 2026 1:22 PM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया. मानव सुथार (4/76 & 6/55) ने झटके कुल 10 विकेट

Aug 19, 2026 1:14 PM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव अपने समर्थकों के साथ परीक्षा लीक मामले पर आज राजभवन का घेराव करने निकले थे. राजभवन के करीब पहुंचने से पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

Aug 19, 2026 11:38 AM IST

Aug 19, 2026 11:20 AM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान एक बार फिर मुश्किलों में दिख रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज सुबह-सुबह उनके और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. ED के ये छापे दिल्ली, सहारनपुर, रामपुर में पड़े हैं.

Aug 19, 2026 8:14 AM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: क्या धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम या ईसाई बने लोंगो को अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई.
- संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में दी गई व्यवस्था के मुताबिक केवल हिंदू,सिख और बौद्ध धर्म के दलित समुदायों को अनुसूचित जाति का प्राप्त है. अगर कोई इनके अलावा कोई दूसरा धर्म (ईसाई या मुस्लिम धर्म) अपनाता है तो उनका यह दर्जा तत्काल समाप्त हो जाता है.

Aug 19, 2026 8:00 AM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: बिहार में आज नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव राज्य में पेपर लीक और सीवान में हुई फायरिंग मामले के विरोध में राजभवन मार्च करेंगे.

Aug 19, 2026 7:34 AM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: गुजरात में मिलावट खोरों पर प्रशासन की एक्शन- 700 किलो नकली टोमेटो सॉस जब्त.

Aug 19, 2026 7:29 AM IST

Breaking News LIVE Update 19 August: कोलकाता में देर रात एक होटल में भीषण आग लग गई. इसमें 9 लोगों की मौत हो गई. कोलकाता के होटल शिखा में हुआ हादसा, जो मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें