LIVE

Breaking News 19 July: बागी TMC सांसदों को बुलाने पर बवाल, सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, मानसून सत्र कल से शुरू

Written By: Satyam Kumar Updated by: Satyam Kumar
Updated Date:July 19, 2026 11:42 PM IST

Breaking News 19 July today: भारत में मानसून सत्र से ठीक पहले विपक्षी दलों ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उधर, मध्य-पूर्व में जॉर्डन के एयरबेस पर ईरानी मिसाइल हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिकी वायुसेना ने भीषण जवाबी बमबारी शुरू की है. वहीं, खेल के मैदान से खबर है जहां इंग्लैंड ने मियामी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में फ्रांस को हराकर फीफा विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है.

Breaking News 19 July: भारत की राजधानी दिल्ली में संसद के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. नीट-यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन पर बैठे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस कार्रवाई पर एकजुट हुए विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्षी नेताओं का स्पष्ट आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है. सोमवार को शुरू हो रहे संसद सत्र के दौरान विपक्ष दोनों सदनों में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने और तीखे सवाल पूछने की रणनीति बना चुका है.

इसी बीच, वैश्विक मोर्चे पर मध्य-पूर्व से बेहद चिंताजनक खबर आ रही है. जॉर्डन में अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस पर ईरान के भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई और एक लापता है. इस हमले के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर पेंटागन ने ईरान के खिलाफ अपना हवाई अभियान अत्यंत आक्रामक कर दिया है. पिछले एक सप्ताह से जारी इस सैन्य कार्रवाई के बीच बहरीन में हवाई हमले के आपातकालीन सायरन बजाए गए हैं, वहीं कुवैत ने तेहरान पर अपने महत्वपूर्ण बिजली और पेयजल संयंत्र को निशाना बनाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कड़े सैन्य जवाब की घोषणा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में अतिरिक्त F-35 लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है.

तनाव के इस माहौल के बीच, खेल जगत से फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक मुकाबला सामने आया. मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हरा दिया. मैच फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शुमार हो गया है, जिसमें कुल 10 गोल दागे गए. पहले हाफ में इंग्लैंड ने बुकायो साका के दो शानदार गोलों की बदौलत 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बापे ने लगातार दो जादुई गोल दागकर न केवल फ्रांस की वापसी कराई, बल्कि लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. अंततः जूड बेलिंघम के एक अद्भुत सोलो रन और गोल ने इंग्लैंड की 6-4 से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की. 1966 के बाद फीफा विश्व कप में इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

दिन भर की सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें..

Follow updates here:

Jul 19, 2026 11:35 PM IST

Jul 19, 2026 10:24 PM IST
Jul 19, 2026 9:24 PM IST
Jul 19, 2026 9:01 PM IST

Jul 19, 2026 8:04 PM IST

Breaking News Today 19 July LIVE Updates: भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन और शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी. जयपुर में मीडिया से बातचीत में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि प्रदर्शन का अधिकार सबको है, लेकिन कुछ कॉकरोचों ने इसका दुरुपयोग कर देश का वातावरण दूषित करने की कोशिश की.

Jul 19, 2026 7:14 PM IST

Jul 19, 2026 7:00 PM IST

Jul 19, 2026 6:20 PM IST

Breaking News Today 19 July LIVE Updates: नेपाल के लुंबिनी प्रांत के पूर्वी रुकुम जिले में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे आए भूकंप का केंद्र पूर्वी रुकुम के कोल क्षेत्र में था, जो काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

Jul 19, 2026 5:02 PM IST

Jul 19, 2026 3:35 PM IST

Jul 19, 2026 2:13 PM IST

Jul 19, 2026 2:13 PM IST

मानसून सत्र के लिए राज्यसभा की List of Business के अनुसार 20 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र में गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे.
इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन जैसी ही कानूनी सुरक्षा देना है, क्योंकि मौजूदा 1971 के कानून में इसके अपमान पर कोई सजा नहीं है. नए विधेयक में वंदे मातरम के गायन में बाधा या अपमान करने पर दंडनीय अपराध का प्रावधान प्रस्तावित है.

Jul 19, 2026 2:10 PM IST

दिल्ली HC आज दोपहर 2:30 बजे सोनम वांगचुक की पत्नी Gitanjali J Angmo की याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में Safdarjung Hospital से निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग है, पत्नी ने इसे मेडिकल के नाम पर illegal detention बताया है.

Jul 19, 2026 1:35 PM IST

Jul 19, 2026 1:32 PM IST

बंगाल दौरे पर गए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी

Jul 19, 2026 1:28 PM IST

Jul 19, 2026 1:28 PM IST

VMMC और सफदरजंग अस्पताल द्वारा जारी सोनम वांगचुक के केस समरी के अनुसार, 59 वर्षीय सोनम वांगचुक को 18 जुलाई 2026 को सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया. उनका 20 दिनों तक ठोस आहार न लेने और लंबे उपवास का इतिहास है, जिससे सामान्य कमजोरी आई है. भर्ती के समय वह होश में थे, उनकी नाड़ी, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल स्थिर थी, हालांकि म्यूकोसल ड्राइनेस और स्किन टर्गर में कमी देखी गई.
जांच में ब्लड गैस एनालिसिस में कम्पनसेटेड एसिडोसिस, सीरम पोटेशियम 2.9 mEq/l और ब्लड शुगर 78 mg/dl पाया गया, दोबारा जांच में पोटेशियम 2.92 mEq/l रहा. भर्ती के समय यूरिनरी कीटोन्स 1+ थे जो दोपहर 1 बजे तक बढ़कर 3+ हो गए. अस्पताल ने IV फ्लूड्स की सलाह दी है, लेकिन मरीज ने सभी प्रकार के IV फ्लूड, ORS या कोई भी दवा लेने से इनकार कर दिया है और उनकी लगातार निगरानी और काउंसलिंग की जा रही है.

Jul 19, 2026 12:28 PM IST

Jul 19, 2026 12:28 PM IST

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हर सत्र की तरह इस सत्र में भी हमारा लक्ष्य सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना है, क्योंकि कई विधेयक विचाराधीन हैं, इसलिए हम सभी दलों से अपील करते हैं कि वे सहयोग करें ताकि हंगामे में समय बर्बाद किए बिना सदन सुचारू रूप से चले, विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दे उठना स्वाभाविक है और सरकार राष्ट्रीय महत्व के किसी भी मुद्दे को संबोधित करने के लिए हमेशा एक तंत्र स्थापित करती है, साथ ही उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सभी प्रासंगिक मामलों पर चर्चा करने में पूरा सहयोग करें.

Jul 19, 2026 12:26 PM IST

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें