Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Top News Today: देश और दुनिया में बुधवार (6 मार्च) को चल रही हर छोटी से बड़ी हलचल को जानने के लिए India.com के साथ लगातार बने रहें यहां पर हर तरह की खबर के बारे में जानकारी मिलेगी. बॉलीवुड से जुड़ी खबर हो या राजनीति से जुड़ी, खेल जगत की हो या मनोरंजन की, बिजनेस जगत से जुड़ी हो या लोकसभा चुनावों से. आप केवल एक क्लिक में सारी खबरे पढ़ सकते हैं . इसके लिए आप हर थोड़ी देर में पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप इस पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको सारी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी.
कल कश्मीर का दौरा करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी कल यानि 7 मार्च को श्रीनगर का दौरा करेंगे. यहां वह ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. बता दें प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 | कांग्रेस की घोषणापत्र समिति द्वारा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ड्राफ्ट घोषणापत्र प्रस्तुत किया गया।
(तस्वीरें: AICC) pic.twitter.com/WsfMt104MJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2024
PM मोदी नौ मार्च को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ मार्च को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान वह सेला सुरंग सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें सेला सुरंग से चीन की सीमा से लगे तवांग तक हर मौसम में कनेक्टिविटी सुविधा मिलेगी.

बीजापुर में BJP नेता की हत्या
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को संदिग्ध नक्सलियों ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से लौटते समय उनपर संदिग्ध नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें