live

अखिलेश यादव के कार्यकाल के गुंडाराज को CM योगी ने सात सालों में खत्म किया- ओपी राजभर का बयान

मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर बॉलीवुड गॉसिप तक खेल जगत से लेकर बिजनेस में हो रहे उतार-चढ़ाव तक लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों से लेकर हेल्थ से जुड़े सभी खबरों तक जानें 7 मार्च को हो रही हर छोटी से बड़ी खबर को जानने के लिए india.com पर बने रहें. 

Published date india.com Updated: March 7, 2024 8:15 PM IST
अखिलेश यादव के कार्यकाल के गुंडाराज को CM योगी ने सात सालों में खत्म किया- ओपी राजभर का बयान

Breaking News Updates:  गुरुवार (7 मार्च ) को देश और दुनिया से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के आप लगातार India.com के साथ बने रहें.  यहां पर आप देश में हो रहे मौसम के बदलाव ले लेकर, खेल जगत से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते है, उसके अलावा आप मनोरंजन और बिजनेस  जगत में होने वाली सभी घटनाओं को लेकर खबर जान सकते हैं. इसके लिए बस आपको india.com के पेज को थोड़े टाइम बाद बार बार रिफ्रेश करते रहना चाहिए. जैसे ही आप पेज को रिफ्रेश करेंगे और फिर स्क्रॉल करेंगे तो आपको हर दिन की सभी बड़ी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी.

Live Updates

  • Mar 7, 2024 8:15 PM IST

    SBSP प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडाराज था, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 7 साल के कार्यकाल में समाप्त किया.

  • Mar 7, 2024 8:12 PM IST

    पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. इसके साथ केंद्र सरकार के तहत आने वाले कर्मचारियों का HRA भी बढ़ा दिया गया है.

  • Mar 7, 2024 6:46 PM IST

    कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी जॉइन कर ली है.

  • Mar 7, 2024 6:39 PM IST

    कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी जॉइन कर ली है.

  • Mar 7, 2024 6:22 PM IST

    बेंगलुरु शहर में जल संकट गहरा गया है. बेंगलुरु के कई इलाकों में पानी की कमी के चलते स्कूल तक बंद कर दिए गए हैं. शहर में लोग महीने में 10 हज़ार रुपए तक पानी खरीदने में खर्च कर रहे हैं. शहर की सड़कों पर पानी के टैंकर देखे जा सकते हैं. कर्नाटक सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

  • Mar 7, 2024 5:11 PM IST
    गृह मंत्रालय ने आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य मोहम्मद क़ासिम ग़ुज्जर को आतंकवादी घोषित किया है. मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ ​​सलमान उर्फ ​​सुलेमान को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया. मोहम्मद कासिम गुज्जर कई आतंकी हमलों और बम विस्फोटो में शामिल रह चुका है. और वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में रह रहा है.
  • Mar 7, 2024 4:47 PM IST
    गैंगस्टर छोटा राजन को एक और मामले में बरी कर दिया गया है. दाऊद इब्राहीम गैंग के सदस्य की हत्या करने के मामले में छोटा राजन को राहत मिली है. कोर्ट ने सबूतों के अभाव के बाद इस मामले में छोटा राजन को बरी कर दिया है. 1998 में दाऊद गैंग सय्यद हुसैन की हत्या हुई थी. आरोप था कि ये हत्या छोटा राजन ने कराई थी.
  • Mar 7, 2024 4:40 PM IST
    दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी जारी रहेगी. अरविंद केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली में फ्री बिजली स्कीम जारी रहेगी. लोकसभा चुनाव से पहले इसे अहम फैसला माना जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.