live

Today's Top News: पंजाब के फिरोजपुर में पराली के गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

देश और दुनिया से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें, यहां आपको शुक्रवार (8 नवंबर) को मौसम में हो रहे बदलाव से लेकर देश की राजनीतिक हलचल से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे.

Published date india.com Published: November 8, 2024 6:25 AM IST
Today's Top News: पंजाब के फिरोजपुर में पराली के गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

देश और दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए आप india.com के साथ बने रहें. india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको शुक्रवार (8 नंवबर) को मौसम के बदलाव से लेकर राजनीति से जुड़ी हर खबर के अपडेट्स पढ़ने को मिलेंगे. भारतीय राज्यों में आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही ये पर्व समाप्त हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को आईएनएस विक्रांत पर सवार हुईं और गोवा तट के पास अरब सागर में भारतीय नौसेना के बहु-क्षेत्रीय अभियानों की पूरी श्रृंखला देखी. गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 के आसपास दर्ज किया गया जोकि वायु गुणवत्ता का सबसे खराब स्तर था. महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है.  india.com/hindi-news/ के इस ब्लॉग में आपको देशभर की हर छोटी-बड़ी लेकिन अहम खबर पढ़ने के लिए मिलेगी.

Live Updates

  • Nov 8, 2024 8:48 PM IST

    Ludhiana: पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्‌डियां ने कहा कि “हमने पराली जलाने पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लगभग 70% तक इसे कम करने में सफलता पाई है.”

  • Nov 8, 2024 8:05 PM IST

    Delhi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

  • Nov 8, 2024 5:46 PM IST

    Palamu, Jharkhand: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “ये(राहुल गांधी) फुस्सी बम हैं, उनमें दम नहीं हैं…”

  • Nov 8, 2024 4:03 PM IST

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के हाथों मारे गये दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के शव मिले.

  • Nov 8, 2024 2:06 PM IST

    बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सभी लोग चुनाव में लगे हुए हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि उपचुनावों में हम चारों सीट जीत रहे हैं और झारखंड में भी हम सरकार बनाने का काम करेंगे. नफरत की राजनीति ज्यादा लंबी नहीं चलती. जो नफरत फैलाना चाहते हैं, उनको जनता सबक सिखाएगी.’

  • Nov 8, 2024 1:19 PM IST

  • Nov 8, 2024 11:26 AM IST

    दिल्ली: धूल प्रदूषण को कम करने के लिए PWD वाहन पानी का छिड़काव कर रहे हैं.

  • Nov 8, 2024 11:25 AM IST

  • Nov 8, 2024 9:47 AM IST

    औरंगाबाद में छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुए में गिरा, 1 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.