
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Ram Mandir Inaugration Holiday: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है. 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला विराजेंगे. इन सबके बीच केंद्र सरकार की तरफ से 22 जनवरी को देश भर में आधे दिन की छुट्टी (Central Government Half day Holiday on 22 January) की घोषणा की गई है. कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को पूरे देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की जाती है.
Due to the overwhelming sentiment of the employees and requests from them, Central Government announces half day closing till 2:30 pm on 22nd January 2024, at all Central Government offices, Central institutions and Central industrial establishments throughout India on the… pic.twitter.com/9xTPwSx3Ga
— ANI (@ANI) January 18, 2024
कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों विभागों को जारी आदेश में कहा, ‘अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ramlala Pran Pratishtha Samaroh) का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा. इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.’ इसमें कहा गया, ‘इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी. 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है.’
मालूम हो कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) को देखते हुए कई राज्यों में 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान पहले ही किया जा चुकी है. इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Ayodhya की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.