ट्रेन टिकट को लेकर रेलवे ने मरीजों, छात्रों और दिव्यांगों को दी बड़ी राहत, दिल्ली से रांची जाने वालों के लिए अच्छी खबर

रेलवे ने कहा कि विशेष रेल मार्गों पर सांसदों, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अति न्यूनतम आरक्षण केन्द्र खोले जायेंगे, इसके अलावा सामान्य कोटा टिकट केवल वेबसाइट के जरिये ही मिलेंगी.

Published date india.com Published: May 11, 2020 10:21 PM IST
ट्रेन टिकट को लेकर रेलवे ने मरीजों, छात्रों और दिव्यांगों को दी बड़ी राहत, दिल्ली से रांची जाने वालों के लिए अच्छी खबर
भारतीय रेलवे

IRCTC New guidelines regarding Train Tickets: कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर रेलवे द्वारा सभी नियमित यात्री सेवाओं को बंद किये जाने के लगभग दो महीने बाद, मंगलवार से चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जायेंगी. इसके लिए सोमवार शाम 6 बजे से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई. इन विशेष ट्रेनों में सिर्फ एसी श्रेणी (एसी-1, एसी-2 और एसी-3) के डिब्बे होंगे जिनका किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरुप होगा.

हालांकि इसको लेकर सोमवार शाम को रेलवे ने एक बड़ी घोषणा करते हुए मरीज, छात्र और दिव्यांगों को राहत दी. रेलवे ने कहा कि मरीज, छात्र और दिव्यांग लोग टिकट किराये में रियायत ले सकते हैं. लेकिन साफ किया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई रियायत नहीं है. रेलवे ने ये भी कहा कि दिव्यांगजनों के लिए 3एसी में दो सीट आरक्षित रहेगी, वर्तमान और पूर्व सांसदों के लिए 1एसी में दो सीट, 2एसी में चार सीट आरक्षित रहेगी.

रेलवे ने कहा कि विशेष रेल मार्गों पर सांसदों, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अति न्यूनतम आरक्षण केन्द्र खोले जायेंगे, इसके अलावा सामान्य कोटा टिकट केवल वेबसाइट के जरिये ही मिलेंगी.

बता दें कि ये विशेष रेलगाड़ियां राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान चल रही हैं, ऐसे में यात्रियों के लिए प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी. सिर्फ उन्हीं लोगों को रेलगाड़ी में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे.

रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी सप्ताह में दो दिन चलेगी

भारतीय रेल ने करीब 50 दिन तक यात्री ट्रेन सेवाएं बंद रखने के बाद 12 मई से कुछ चुनिंदा मार्गों अपनी सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है और इसके तहत रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी सप्ताह में दो बार फेरे लगाएगी. भारतीय रेल ने फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस के मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप एंड डाउन मिलाकर कुल 30 ट्रेनें) चलाने का फैसला किया है. सभी ट्रेनें वातानुकुलित होंगी और उनमें एसी-1, एसी-2 और एस-3 डिब्बे होंगे तथा यात्रियों से राजधानी एक्सप्रेस के अनुरुप किराया वसूला जाएगा.

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को बताया, ‘‘ट्रेन संख्या 02454/02453 नयी दिल्ली-रांची-नयी दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से बुधवार और शनिवार को रवाना होगी और रांची से यह बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन नयी दिल्ली से बुधवार और शनिवार को दपराह्न साढ़े तीन बजे रवाना होगी और रांची से बृहस्पतिवार और रविवार को शाम पांच बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी. विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष ट्रेन में कुल डिब्बे होंगे जिसमें एसी-1 का एक डिब्बा होगा, एसी-2 के पांच और एसी-3 के 11 डिब्बे होंगे. इसके अलावा एक भाजनयान और दो जेनरेटर यान होंगे. इन ट्रेनों में बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.