LIVE

Breaking News 3 June: ट्रंप बोले- ईरान पर हमला मेरा फैसला था, मुझे नेतन्याहू ने नहीं उकसाया

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 3, 2026 10:18 PM IST

Breaking News 3 June: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. शिवकुमार के साथ 13 विधायकों ने भी शपथ ली है. इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं.

Breaking News 3 June: कर्नाटक में पिछले दिनों हुई सियासी उठापठक के बाद कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनका यह शपथ समारोह बेंगलुरु में स्थित लोकभवन के ग्लास हाउस में हुआ. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है.

उधर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें फिर बढ़ती दिख रही हैं. IRCTC से जुड़े CBI के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे.

Follow updates here:

Jun 3, 2026 9:49 PM IST

इराक ने कुर्द क्षेत्र में फिर ऑयल प्रोडक्शन का आदेश दिया
इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जाइदी ने देश के कुर्द इलाकों में तेल कंपनियों को अपना कामकाज फिर से शुरू करने का आदेश दिया है.

Jun 3, 2026 8:53 PM IST

कुवैत एयरपोर्ट हमले की भारत ने निंदा की
भारत सरकार ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य भारतीय घायल हुए हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत लगातार यह कहता रहा है कि आम नागरिकों और नागरिक सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

Jun 3, 2026 8:29 PM IST

Jun 3, 2026 7:55 PM IST

कुवैत पर ईरान के हमले में 63 लोग घायल
ईरान के हमले में कुवैत में कम से कम 63 लोग घायल हुए हैं. कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार घायलों में एयरपोर्ट के कर्मचारी और यात्री भी शामिल हैं.

Jun 3, 2026 6:37 PM IST

गाजा में 24 घंटे में 3 लोगों की मौत, 35 घायल
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 3 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है. 35 अन्य लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने बताया कि कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं या सड़कों पर पड़े हैं. 11 अक्टूबर को लागू हुए युद्धविराम के बाद से अब तक 936 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

Jun 3, 2026 6:14 PM IST

15 जून को ED के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी
डायमंड हार्बर से सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ED का नोटिस मिला है. उन्हें 15 जून को ED के सामने पेश होना है.

Jun 3, 2026 6:04 PM IST

फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से दिया इस्तीफा
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सीनियर नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. यह कदम पार्टी के भीतर मचे भारी राजनीतिक घमासान और बगावत के बीच उठाया गया है. इसके कारण राज्य में तृणमूल के संगठनात्मक ढांचे में भी बड़े बदलाव हुए हैं.

Jun 3, 2026 5:49 PM IST

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 63 लोग घायल
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हैं. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है. कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक जताया है. कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

Jun 3, 2026 5:26 PM IST

ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED. कुछ दिन पहले ही उनपर हुआ था हमला.

Jun 3, 2026 5:06 PM IST

ममता बनर्जी की TMC टूटी
पश्चिम बंगाल में ममता की TMC में फूट पड़ गई है. पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी MLA ने विधायक दल का नेता घोषित किया.

Jun 3, 2026 4:34 PM IST

Jun 3, 2026 4:19 PM IST

डीके शिवकुमार बुधवार को कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं. जी परमेश्वर नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ लेंगे. शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था. वे सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे. शिवकुमार के साथ 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं.

Jun 3, 2026 4:08 PM IST

Jun 3, 2026 2:24 PM IST

Breaking News 3 June: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रेस्टोरेंट में लगी आग पर बात करते हुए, दक्षिण जिला के एसडीएम, डीडीएमए जितेंद्र कुमार ने बताया, 'कुल 47 लोगों को इस कांड में बचाया गया और 21 लोगों की मौत हुई है. राहत और बचाव का कमा दोपहर 12.12 मिनट तक पूरा हो गया. इस दुर्घटना में 2 से 3 लोगों की हालत गंभीर है. इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर होटल था. अभी फायर डिपार्टमेंट यह पता नहीं लगा पाया है कि आखिर यह आग किस चीज से भड़की थी. आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी.'

Jun 3, 2026 2:19 PM IST

Breaking News 3 June: आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार, कर्नाटक में BJP के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मिले.

Jun 3, 2026 12:34 PM IST

Breaking News 3 June: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग- 6 मंजिला रेस्टोरेंट और होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत की खबर है. इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यह क्लिक करें

Jun 3, 2026 12:32 PM IST

Breaking News 3 June: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग- 6 मंजिला रेस्टोरेंट और होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत की खबर है. कई गंभीर रूप से घायल हैं. बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा.

Jun 3, 2026 11:54 AM IST

Breaking News 3 June: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग- मालवीय नगर इलाके की घटना, घायलों को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है.

Jun 3, 2026 11:52 AM IST

Breaking News 3 June: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भयानक आग, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 10 लोगों की मौत

Jun 3, 2026 11:51 AM IST

Breaking News 3 June: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भयानक आग, 4 लोगों की मौत की खबर

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें