LIVE

Breaking News June 4: लालू और राबड़ी देवी की घटाई गई सुरक्षा, तेजस्वी की Y+ बहाल, तेज प्रताप को मिला केवल 1 गार्ड

Written By: Satyam Kumar Updated by: Satyam Kumar
Updated Date:June 4, 2026 10:39 PM IST

Breaking News 4 June: मालवीय नगर होटल में आग लगने के बाद पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया है. इजरायल और लेबनान के बीच संधि-वर्ता अपने अगले चरण में पहुंचने को तैयार है. आइये जानते हैं आज की सारी बड़ी खबरें...

June 4 breaking news today: दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टेज होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान जा चुकी है. पुलिस लगातार सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच कर रही है. वहीं, खेल जगत से आ रही खबरों के मुताबिक, आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है और अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का मन बना रही है.

बीते दिन, कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और 63 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद वहां की सभी उड़ानें रोक दी गई हैं. दूसरी तरफ, इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम की शर्तों को लेकर वाशिंगटन में अहम बातचीत हुई है, जिसके संयुक्त बयान के तहत हिजबुल्लाह को पूरी तरह गोलाबारी बंद करनी होगी और जमीनी स्तर पर पायलट जोन स्थापित कर सुरक्षा का पूरा नियंत्रण लेबनान की नियमित सेना को सौंप दिया जाएगा.

 

 

 

Follow updates here:

Jun 4, 2026 10:39 PM IST

बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा घटा दी है। अब उन्हें Z+ सुरक्षा नहीं मिलेगी. तेजस्वी यादव को पहले की तरह Y+ सुरक्षा मिलेगी, जबकि तेज प्रताप यादव और मीसा भारती की सुरक्षा भी कम की गई है.

Jun 4, 2026 8:47 PM IST

ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में पुलिस कंप्लेंट दर्ज
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ अब कोलकाता में पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई गई है.

Jun 4, 2026 8:40 PM IST

श्रीलंका में बुजुर्गों की देखभाल केंद्र में भीषण आग
श्रीलंका के एक वृद्ध देखभाल केंद्र में भीषण आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया. प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है और कई लोगों का इलाज जारी है.

Jun 4, 2026 8:37 PM IST

दिल्ली के एक और होटल में लगी आग
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के पास स्थित हुमायूंपुर गांव में एक होटल के बेसमेंट में गुरुवार (4 जून) शाम आग लग गई. दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम करीब 7 बजे मिली. इसके तुरंत बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

Jun 4, 2026 8:06 PM IST

बेड एंड ब्रेकफास्ट सर्टिफिकेट को लेकर नया खुलासा
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के अनुसार, मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल का दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (इनक्रेडिबल इंडिया) बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान अधिनियम, 2007 के तहत सिल्वर कैटेगिरी में 6 कमरों के लिए रजिस्टर किया गया था. ये रजिस्ट्रेशन दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की तरफ से हुआ था.

Jun 4, 2026 8:06 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में बन रहे हैं एक एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि निर्माण के समय क्रेन गिर गया जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. राहत औऱ बचाव कार्य जारी है.

Jun 4, 2026 7:38 PM IST

बीजेपी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमान और जीतेंद्र कंजारिया को टिकट मिला है. वहीं मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल, मणिपुर से ए. शारदा देवी तथा राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है.

Jun 4, 2026 6:21 PM IST

Jun 4, 2026 5:14 PM IST

Jun 4, 2026 3:51 PM IST

मालवीय नगर आग की घटना के मामल में मैक्स हॉस्पिटल, साकेत कॉम्प्लेक्स में अभी कुल 15 मरीज़ भर्ती हैं. इनमें से 13 इंटरनेशनल मरीज़ हैं. अभी, 6 मरीज़ वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. वेंटिलेटर पर रखे गए सभी मरीज़ों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है. कुल 9 मरीज़ ICU और वार्ड में भर्ती हैं. भर्ती सभी मरीज़ों की पूरी हालत स्थिर है. इनमें से एक मरीज़ को आज डिस्चार्ज करने का प्लान है. अभी, कोई भी बहुत गंभीर मरीज़ नहीं है. हालांकि, अलग-अलग मरीज़ों में चोटों का प्रकार और गंभीरता अलग-अलग होती है, खासकर उस मरीज़ के मामले में जिसकी कल स्पाइन सर्जरी हुई थी और जिस पर अभी भी कड़ी नज़र रखी जा रही है. हॉस्पिटल सभी भर्ती मरीज़ों को पूरी देखभाल और रेगुलर मॉनिटरिंग दे रहा है.

Jun 4, 2026 3:39 PM IST

साकेत कोर्ट ने मालवीय नगर में अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लोकेश बजाज को 4 दिन क पुलिस रिमांड में भेजा गया है.

Jun 4, 2026 1:12 PM IST

Breaking News June 4: दिल्ली होटल अग्निकांड के पीड़ितों से मिलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता. मैक्स हॉस्पिटल का किया दौरा मुख्यमंत्री ने यहां मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. साथ ही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

Jun 4, 2026 11:23 AM IST

Breaking News June 4: होटल में आग की घटना को लेकर LG की बैठक दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को होटल में लगी आग के बाद उपराज्यपाल तरणजीत संधू ने शाम 5 बजे बैठक बुलाई है. उपराज्यपाल इस मीटिंग में पुलिस और फायर विभाग के सीनियर अधिकारी अधिकारियों के चर्चा करेंगे.

Jun 4, 2026 9:26 AM IST

Breaking News 4 June: मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से 4 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया. CM ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया.

Jun 4, 2026 9:22 AM IST

Breaking News 4 June: मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने पर बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारौगी ने कहा, 'टीम वहां पहुंच गई हैं. दमकल की टीमें भी पहुंच गईं. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.'

Jun 4, 2026 8:33 AM IST

Breaking News 4 June: दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद हरकत में प्रशासन- मालवीय नगर इलाके के 18 होटलों को चिह्नित किया. किसी भी होटल को NoC नहीं.

Jun 4, 2026 8:30 AM IST

Breaking News 4 June:

इजरायल और लेबनान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. इजरायल ने इसके लिए शर्त रखी है कि हिजबुल्ला को अपने हमले रोकने होंगे और उसे दक्षिणी लेबनान को खाली करना होगा. अमेरिकी की मध्यस्था से यह सीजफायर हुआ है.

Jun 4, 2026 7:59 AM IST

Jun 4, 2026 7:59 AM IST

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में आग लगने पर DM सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि कुल 15 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती थे, और हमें अब तक उनमें से 13 का रिकॉर्ड मिला है. कुछ मरीज़ों का इलाज CCU में भी चल रहा था.

Jun 4, 2026 7:57 AM IST

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें