LIVE

Breaking News June 5: असम की सालेहा खातून और सरबानू बेगम को बांग्लादेश भेजने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 5, 2026 11:05 PM IST

Breaking News 5 June: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन दौरे पर होंगे. सुप्रीम कोर्ट में आज मानहानि के एक मामले में संजय सिंह पर सुनवाई होगी.

Breaking News 5 June: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है और उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जल्दी ही भारत के साथ ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होंगे. उधर प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने गृह राज्य गुजरात और दमन के दौरे पर होंगे.

सुप्रीम कोर्ट आज कई अहम मामलों पर सुनवाई करेगा, जिसमें आप नेता संजय सिंह के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में भी सुनवाई तय है. संजय सिंह पर यह मुकदमा शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दायर किया था. संजय सिंह ने मजीठिया पर ड्रग्स माफिया के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था. ऐसी ही दिन भर की सभी अहम अपडेट्स और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

Follow updates here:

Jun 5, 2026 9:23 PM IST

असम की 2 महिलाओं को बांग्लादेश भेजने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने असम की दो महिलाओं को डिपोर्ट करने पर लगाई रोक लगा दी है. सालेहा खातून, और सरबानू बेगम को विदेशी घोषित किए जाने के मामलों में बड़ा अंतरिम राहत आदेश दिया है.

Jun 5, 2026 8:21 PM IST

बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के क्लब में तोड़फोड़
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. TMC नेता और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के क्लब पर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है. यहां TMC के विरोध में नारे भी लगाए गए हैं. अब तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है.

Jun 5, 2026 7:40 PM IST

IT सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व कर रहा भारत... पुतिन ने की तारीफ
रूस में सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम यानी SPIEF का आयोजन हो रहा है. इस बार फोरम की थीम है, 'व्यावहारिक बातचीत: एक स्थिर भविष्य की ओर बढ़ने का रास्ता'100 से अधिक देशों से करीब 20,000 प्रतिभागी इस फोरम में शामिल हो रहे हैं. इस फोरम के मेन प्लेनरी सेशन को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत आईटी सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है.

Jun 5, 2026 7:11 PM IST

Jun 5, 2026 6:21 PM IST

CBSE पोर्टल पर साइबर हमले को लेकर FIR दर्ज
CBSE ने अपने पोर्टल पर साइबर हमले को लेकर FIR दर्ज कराई है. आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

Jun 5, 2026 6:17 PM IST

Jun 5, 2026 6:12 PM IST

किसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी
पटना में फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है. उनके खिलाफ कदमकुआं थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इस बीच पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर छात्रों का हंगामा शुरू हो गया है.

Jun 5, 2026 5:45 PM IST

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर PM मोदी ने कहा, "ये जो वैश्विक संकट चल रहा है, ये दिखाता है कि एनर्जी के मामले में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है.बीते 12 वर्षों में देश ने जो क्षमता तैयार की है, उसका कितना बड़ा महत्व है."

Jun 5, 2026 5:45 PM IST

सूरत की रैली में मोदी ने कहा, "हमारी सरकार देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है. इसलिए देश का भरोसा BJP पर है, BJP के विकास कार्यों पर है.इसलिए देश की जनता बार-बार BJP को जनादेश दे रही है."

Jun 5, 2026 5:39 PM IST

कांग्रेस की परजीवी राजनीति नहीं चलेगी
मोदी ने कहा, "देश में अब कांग्रेस की परजीवी राजनीति नहीं चलने वाली. कर्नाटक में कांग्रेस की ये राजनीति नहीं चल पाई. उसे मुख्यमंत्री बदलना पड़ा."

Jun 5, 2026 5:38 PM IST

देश में कुछ लोग निराशावादी-सूरत में बोले PM मोदी
PM मोदी ने गुजरात के सूरत में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष की दूसरी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. PM मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बड़े निराशावादी हैं. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी मज़ाक बना दिया.

Jun 5, 2026 5:25 PM IST

NEET री-एग्जाम को लेकर राज्यों से NTA की हाई लेवल मीटिंग
NEET पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की खूब किरकिरी हुई थी. 21 जून को पूरी तैयारी के साथ दोबारा एग्जाम करवाया जा रहा है.री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा के लिए NTA ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक की है.

Jun 5, 2026 5:15 PM IST

दक्षिणी लेबनान में इजरायल के ताजा हमले, 4 की मौत
दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने शुक्रवार तड़के कई हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी NNA के मुताबिक, इजरायली लड़ाकू विमानों ने रिहायशी इमारतों, सड़कों और कई कस्बों को निशाना बनाया गया.

Jun 5, 2026 4:48 PM IST

गुजरात में मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखने पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे. उन्होंने यहां मेड इन इंडिया टैंक, ड्रोन के सामने खड़े होकर उसकी जानकारी ली.L&T कॉप्लेक्स में सेना के लिए बख्तरबंद गाड़ियां, तोप से जुड़े सिस्टम बनाए जाते हैं.

Jun 5, 2026 4:12 PM IST

Jun 5, 2026 4:08 PM IST

भारत ने लंबे समय तक उठाया अमेरिका का फायदा-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार को लेकर कहा कि लंबे समय तक भारत ने अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाए और उसका फायदा उठाया. ट्रंप ने दावा किया कि अब स्थिति बदल गई है. अमेरिका भारत से अच्छी कमाई कर रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही एक बड़ा व्यापार समझौता भी हो सकता है, क्योंकि मैं मोदी को बहुत पसंद करता हूं.

Jun 5, 2026 3:28 PM IST

खान सर पर BNS की धारा 109 के तहत FIR
खान सर पर पुलिस ने BNS की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया है.इसमें 10 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. पटना से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रेड भी चल रही है.

Jun 5, 2026 3:17 PM IST

पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज की है पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की रेड चल रही है. वहीं, ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे.

Jun 5, 2026 1:53 PM IST

Breaking News June 5: बेंगलुरु- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 18 जून को होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधान सौधा पहुंचे. इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद थे.

Jun 5, 2026 1:52 PM IST

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें