Breaking News 6 June: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान विधानसभा चुनाव कराने जा रहा है. भारत ने इसका कड़ा विरोध किया है.
6 जून 2026 की सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स
Share Article
Facebook
WhatsApp
X
Email
Telegram
LinkedIn
Breaking News 6 June: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान विधानसभा चुनाव कराने जा रहा है. भारत ने उसे सावधान करते हुए चेताया है कि वह भारत का हिस्सा है. भारत ने बताया कि संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, जिसमें गिलगिट बाल्टिस्तान का क्षेत्र भी आता है. वह भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है. उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने भारत की तारीफ करते हुए अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए अमेरिका को बताया कि भारत कभी विदेशी ऑर्डर या सलाह को नहीं मानता है. नई दिल्ली के मॉस्को के साथ सहयोग बढ़ाने से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप खफा हैं और अमेरिका चाहता है कि नई दिल्ली मॉस्को से फिर से दूरी बनाए. इस पर बात करते हुए पुतिन ने जोर दिया कि संप्रभुता और संप्रभु निर्णय लेने की क्षमता पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता. दूसरी ओर खेल के मैदान में आज चंडीगढ़ के न्यू मु्ल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होगी. यह टेस्ट मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.
Follow updates here:
Share Article
Facebook
WhatsApp
X
Email
Telegram
LinkedIn
Jun 6, 2026 7:21 PM IST
ईरान ने 2 हजार से ज्यादा कैदियों को राहत दी
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने 2,000 से ज्यादा कैदियों की सजा माफ या कम करने को मंजूरी दी. जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सजा काट रहे कैदियों को इस राहत में शामिल नहीं किया गया है.
Jun 6, 2026 6:13 PM IST
UP को भूटान से मिलेगी 511 मेगावाट हाइड्रोपावर, UPRC ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश को भविष्य की बढ़ती बिजली मांग पूरी करने के लिए बड़ा सहारा मिलने जा रहा है. UPIRC ने UPPCL को भूटान के खोरलोछू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से 511 मेगावाट बिजली खरीदने की मंजूरी दी है. यह सप्लाई 2030 से 30 वर्षों तक मिलेगी और राज्य के रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगी.
Jun 6, 2026 5:51 PM IST
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए.
Jun 6, 2026 5:18 PM IST
Jun 6, 2026 5:15 PM IST
गाजा में इजरायली हमलों में 5 लोगों की मौत, 49 घायल
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में इजरायली हमलों में 5 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. 49 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय के मुताबिक, 11 अक्टूबर को सीजफायर लागू होने के बाद से अब तक 951 लोगों की मौत हो चुकी है. 2,984 लोग घायल हुए हैं.
Jun 6, 2026 4:59 PM IST
दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हवाई हमले में 9 लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान में शनिवार को इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें लेबनानी सेना के एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक जवान भी शामिल हैं.
Jun 6, 2026 3:44 PM IST
US ने ईरानी रडार साइट्स पर किया हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक,अमेरिका ने ईरान के गोरुक और केश्म आइलैंड पर ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया है. इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 6 को हवा में ही रोक दिया गया.
Jun 6, 2026 3:42 PM IST
Jun 6, 2026 1:16 PM IST
Breaking News 6 June: श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. वहीं, IPL में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में मौका है.
Jun 6, 2026 12:37 PM IST
Breaking News 6 June: खान सर कोचिंग मामला- पटना में सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर, हाल ही में उनके कोचिंग सेंटर के बाहर हुआ था हंगामा. खान सर ने गोलियां चलने का दिया था बयान, पुलिस ने FIR में दर्ज किया था नाम.
Jun 6, 2026 11:14 AM IST
Breaking News 6 June: खाड़ी क्षेत्र में फिर बढ़ने लगा तनाव- ईरान ने बहरीन पर दागी बैलेस्टिक मिसाइल
Jun 6, 2026 8:03 AM IST
Breaking News 6 June: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा वापस करने का फैसला लिया है. बिहार सरकार ने हाल ही में प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा श्रेणी को कम किया था. पहले दोनों को Z+ सुरक्षा मिलती थी. दोनों ने अपनी पूरी सुरक्षा को लौटाने का फैसला किया है.
Jun 6, 2026 7:33 AM IST
Breaking News 6 June: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर सैन्य संघर्ष बढ़ने की खबरें आ रही हैं. अमेरिका ने ईरान के रडार सिस्टम पर हमला किया है. CENTCOM ने बताया कि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट पर ड्रोन हमले की कोशिश हुई थी, जिसके बाद उसने जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया.
Jun 6, 2026 7:30 AM IST
Breaking News 6 June: BBCI की सिलेक्शन कमेटी आज भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी. इसके अलावा सितंबर में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम का आज ऐलान हो सकता है.
Jun 6, 2026 7:28 AM IST
Breaking News 6 June: भारत और अफगानिस्तान की टीमें एकमात्र टेस्ट के लिए आज चंडीगढ़ के न्यू मुल्लांपुर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच का टॉस सुबह 9 बजे होगा, जबकि ठीक सुबह 9.30 बजे मैच की शुरुआत होगी.
Jun 6, 2026 7:12 AM IST
Breaking News 6 June: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (Pok) में पाकिस्तान विधानसभा चुनाव कराने की योजना बना रहा है. भारत ने उसे साफ-साफ चेताया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख और जिसमें गिलगिट बाल्टिस्तान का इलाका भी आता है वह भारत का अभिन्न और अविभाजित अंग है.
Jun 6, 2026 7:08 AM IST
Breaking News 6 June: नमस्कार! 6 जून (शनिवार) को होने वाली सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए तैयार की गई इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां आपको मिलेंगे पल-पल के लाइव अपडेट्स. दिन भर की खबरों से जुड़ी सभी जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ.