Breaking News: नगालैंड में IED धमाका, असम राइफल्स का जवान शहीद, 4 जख्मी
Breaking News Update: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई. यहां आपको देश और दुनिया की बड़ी खबरों पर लगातार अपडेट मिलेंगे.
Follow updates here:
दिल्ली में साल 2020 दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने पूर्व MSD पार्षद ताहिर हुसैन को हत्या मामले में दोषी करार दिया है. उनके खिलाफ आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के आरोप को खारिज कर दिया गया. IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान हुई थी.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में गिरफ्तार किए गए पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष पर भीड़ ने अंडे फेंके. पुलिस स्टेशन से बैरकपुर उपमंडल न्यायालय ले जाते समय भीड़ ने “चोर, चोर” के नारे भी लगाए.
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदल दिया है. अब इसे दिल्ली लक्ष्मी योजना के नाम से जाना जाएगा. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें